Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hardoi

गांव-गांव पहुंच रहा भारतीय किसान क्रांति यूनियन, भदौर समेत कई ग्राम पंचायतों में संगठन का विस्तार

23 Sep 2026, 06:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गांव-गांव पहुंच रहा भारतीय किसान क्रांति यूनियन, भदौर समेत कई ग्राम पंचायतों में संगठन का विस्तार - HARDOI, उत्तर प्रदेश

तीन दर्जन से अधिक किसानों ने ली सदस्यता, नए पदाधिकारियों के मनोनयन की प्रक्रिया भी शुरू

हरदोई। भारतीय किसान क्रांति यूनियन की जनपद हरदोई इकाई द्वारा संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार संगठन विस्तार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव, मंडल प्रभारी अजय कुमार सिंह एवं सैनिक प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह फौजी के नेतृत्व में संगठन की टीम ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर किसानों एवं ग्रामीणों से संपर्क किया। अभियान के दौरान ग्राम सभा भदौर में तीन दर्जन से अधिक किसानों ने भारतीय किसान क्रांति यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें किसान हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इसके बाद संगठन की टीम ने बाजार, गदाईपुर, दुलारपुर एवं सहिजना समेत अन्य ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों से संवाद किया और संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। इस दौरान किसानों की स्थानीय समस्याओं को भी सुना गया तथा उन्हें संगठन के माध्यम से संबंधित स्तर पर उठाने का भरोसा दिलाया गया। दुलारपुर में संगठन के नए पदाधिकारियों के मनोनयन की प्रक्रिया भी शुरू की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय किसानों और युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि भारतीय किसान क्रांति यूनियन का उद्देश्य संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना है। इसके लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान और ग्रामीण अपनी समस्याओं को संगठित होकर उठाएं तथा संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक गांव में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। मंडल प्रभारी अजय कुमार सिंह एवं सैनिक प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह फौजी ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांवों में अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण
Ghazipur23 Sep

आयुर्वेद दिवस पर कमालपुर लोदी में विविध कार्यक्रम, औषधीय पौधों का रोपण

गाजीपुर, 23 सितंबर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कमालपुर लोदी में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का किया गया शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल की उपस्थिति में जनपद में हुआआयोजन
रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू
Sant Kabir Nagar23 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का किया निरीक्षण अधूरा निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने एवं दिसंबर 2026 तक संचालनशुरू

संतकबीर नगर/उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक द्वारा धनघटा क्षेत्र के विकासखंड पौली में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
बहराइच जिला के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मझगवां के प्रमोद पाल का बेटा सचिन पाल उम्र 12 वर्ष की मौत हो गई है।
Bahraich23 Sep

बहराइच जिला के बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मझगवां के प्रमोद पाल का बेटा सचिन पाल उम्र 12 वर्ष की मौत हो गई है।

ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद के दूरभाष मोo 9455746861 के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मझगवां प्रमोद पाल…

पूरी खबर पढ़ें →
रविवार को भी खुली रहेंगी देशभर की सभी बैंकें, RBI ने दी मंजूरी, 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला
Chandrapur23 Sep

रविवार को भी खुली रहेंगी देशभर की सभी बैंकें, RBI ने दी मंजूरी, 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला

वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट बैंक कर्मचारियों की 3 दिन…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर व्यापारियों में असंतोष
Sonbhadra23 Sep

यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर व्यापारियों में असंतोष

यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर व्यापारियों में असंतोष प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 0.4…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!