Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

मेवात के पिछड़ेपन को शिक्षा से ही दूर किया जा सकता है: डॉक्टर शमीम कुरैशी

24 Sep 2026, 06:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मेवात के पिछड़ेपन को शिक्षा से ही दूर किया जा सकता है: डॉक्टर शमीम कुरैशी - नूँह, हरियाणा

मेवात के पिछड़ेपन को शिक्षा से ही दूर किया जा सकता है – डॉ. शमीम कुरैशी।

युवाओं से नशा और साइबर अपराध छोड़ तालीम से जुड़ने की अपील

नूंह। मेवात क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को लेकर लगातार सक्रिय एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट ने एक और सराहनीय पहल की है। ट्रस्ट की अध्यक्ष व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हनीफ कुरैशी की पत्नी डॉ. शमीम कुरैशी के नेतृत्व में थाना रोज़का मेव क्षेत्र के औद्योगिक नगरी से सटे गांव रोज़का मेव के राजकीय मिडिल स्कूल में एक सर्वसुविधायुक्त पुस्तकालय की स्थापना की गई है। इससे पहले भी डॉ. शमीम कुरैशी द्वारा मेवात के कई गांवों – फिरोजपुर नमक, घासेड़ा गर्ल्स स्कूल, मॉडल संस्कृति स्कूल नूंह और पिनगवां सहित अन्य स्कूलों में लाइब्रेरी स्थापित की जा चुकी हैं। वहीं मालब, सिंगार, पिपाका, भड़ंगाका, उमरा और फरीदाबाद के धौज में महिला कौशल विकास एवं सिलाई-कढ़ाई केंद्र भी ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे हैं। रोज़का मेव स्कूल में बने नए पुस्तकालय का शुभारंभ डॉ. शमीम कुरैशी और एमएमटीसी लिमिटेड के सीएसआर प्रबंधक राकेश मेवारा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रोग्राम मैनेजर अहसन, रविंद्र कुमार, स्कूल प्राचार्या रितु सहगल, स्टाफ, ग्रामवासी और छात्र मौजूद रहे।पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए कक्षावार सभीएनसीआरटी पुस्तकें, भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रेरणादायी पुस्तकें, मुंशी प्रेमचंद का संपूर्ण साहित्य, हिंदी-अंग्रेजी के बाल व युवा उपन्यास, सामान्य ज्ञान और मिडिल स्तर की छात्रवृत्ति व प्रतिभा खोज प्रतियोगी परीक्षाओं की मार्गदर्शिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं। स्कूल प्राचार्या रितु सहगल ने इसे स्कूल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए ट्रस्ट का आभार जताया।
इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. शमीम कुरैशी ने कहा कि उनका मेवात क्षेत्र से गहरा लगाव रहा है। यह क्षेत्र आज भी सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा है, यहां पढ़ाई और जागरूकता की सबसे ज्यादा जरूरत है। पढ़ाई ही एकमात्र जरिया है जो इस पिछड़ेपन को दूर कर सकती है। उन्होंने मेवात के लोगों से अपील की कि अपने बच्चों को तालीम से जोड़ें, नशे जैसी बुराइयों को त्यागें और साइबर अपराध जैसे जाल से खुद को और अपने परिवार को बचाएं। जब ग्रामीण मेवात के बच्चों को प्रेमचंद की सामाजिक संवेदना और डॉ. कलाम के विचारों के साथ गुणवत्तापूर्ण किताबें मिलेंगी तो उनके सपने खुद-ब-खुद बड़े होंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हिंदी पखवाड़ा-2026’ का समापन: विचार गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
Kanpur Nagar24 Sep

हिंदी पखवाड़ा-2026’ का समापन: विचार गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

हिंदी पखवाड़ा-2026’ का समापन: विचार गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कानपुर-(श्याम गौड़) जुहारी देवी गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
Sagar24 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन
Sagar24 Sep

वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के वाणिज्य विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!