सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को मंत्रालय पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री करीब 2 से ढाई घंटे मंत्रालय में रहकर विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इस दौरान सरकार की योजनाओं की प्रगति, विभागीय कार्यों और आगामी प्राथमिकताओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री की आज की समीक्षा बैठक में करीब सात विभागों को शामिल किया गया है। संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग की प्रगति और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।
इन विभागों की होगी समीक्षा,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिन विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे, उनमें प्रमुख रूप से /स्कूल शिक्षा विभाग/राजस्व विभाग/उच्च शिक्षा विभाग/महिला एवं बाल विकास विभागपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग/नगरीय विकास एवं आवास विभाग/सामान्य प्रशासन विभाग/योजनाओं की प्रगति पर रहेगी नजर
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विभागों की प्रमुख योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही लंबित कार्यों, विभागीय लक्ष्यों और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा होने की संभावना है। ग्रामीण और शहरी विकास से जुड़े विभागों के साथ शिक्षा, राजस्व तथा महिला एवं बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी समीक्षा के एजेंडे में हैं। ऐसे में अधिकारियों की ओर से विभागवार प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी। मुख्यमंत्री के मंत्रालय पहुंचने के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों में भी बैठक को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। करीब ढाई घंटे चलने वाली इस समीक्षा के बाद सरकार की आगामी प्राथमिकताओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्देश सामने आने की संभावना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ग्वालियर जिले की डबरा नगरपालिका परिषद मे व्याप्त भ्र्ष्टाचार एवं नगर विकास के कार्य ठप्प होने से नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर पंचायत समिति क्षेत्र में गुरुवार को 40 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। नगर पालिका बेगूं की नवनिर्वाचित अध्यक्ष गरिमा कुलदीप शर्मा एवं उपाध्यक्ष शैलेंद्र आचलियां ने…
पूरी खबर पढ़ें →
*सेवा मेरा योगदान के तहत सर्वमंगला-हसदेव नदी घाट पर चला स्वच्छता अभियान* कोरबा - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचायती राज चुनाव 2026 के मद्देनजर धौलपुर जिले के धौलपुर, बसेड़ी, सैंपऊ पंचायत समिति क्षेत्र में ग्राम पंचायतों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।