Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र हरमिलाप महिला हॉस्पीटल, रेड क्रॉस, चिकित्सा, नशा मुक्त समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का

25 Sep 2026, 09:16 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र हरमिलाप महिला हॉस्पीटल, रेड क्रॉस, चिकित्सा, नशा मुक्त समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का - HARIDWAR, उत्तराखंड

रुचि ड्रोलिया जिला संवाददाता हरिद्वार

महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र हरमिलाप महिला हॉस्पीटल, रेड क्रॉस, चिकित्सा, नशा मुक्त समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र हरमिलाप महिला हॉस्पीटल, रेड क्रॉस, चिकित्सा, नशा मुक्त समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में बी०ए० द्वितीय वर्ष की छात्रा जान्हवी ने रेड क्रॉस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय वर्ष की छात्रा संजना ने 29 सितम्बर, 2026 को आने वाले विश्व ह्रदय दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए हृदय को कैसे स्वस्थ रखें, के बारे में जानकारी दी। छात्रा कावेरी ने आयुर्वेद दिवस पर मानव स्वास्थ्य और आयुर्वेद के सन्दर्भों पर अपने विचार साझा किये। छात्राओं के भाषण के उपरान्त डॉ० राजन बडोनी ने HIV, STD, T.V., AIDS, RTI के लक्षण, इलाज एवं रोकथाम से सम्बन्धित विस्तृत सूचना छात्राओं को दी। उन्होंने बताया कि आज समाज में नशा एक समस्या बन कर उभरा है जो इन समस्याओं को बहुत अधिक बढ़ावा दे रहे है। यह समस्या नशे के माध्यम से युवाओं में बहुत तेजी से फैल रही है, इसलिए इन बिमारियों एवं नशे से सभी युवाओं को बच कर रहना चाहिए। सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र की कोऑर्डिनेटर पूजा धिमान ने छात्राओं को जागरूक करने के लिए कई महिला स्वास्थ्य से सम्बन्धित, परेशानियों और उससे बचने के उपाय के बारे में जागरूक किया, इन्होंने बताया कि सरकार आज अनेक संचारित बिमारियों की न सिर्फ फ्री में जाँच करवाती है बल्कि मुफ्त दवाईयों भी प्रदान करती है। काउन्सलर रेखा रानी ने बताया कि अगर कोई छात्रा अपनी समस्या बताती है तो उसकी सम्पूर्ण सूचना गोपनीय रखी जाती है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० शशी प्रभा ने छात्राओं को साफ-सफाई एवं जागरूकता के द्वारा हम कितनी बिमारियों से बच सकते कि जानकारी छात्राओं को दी एवं साथ ही पूरे कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को धन्यवाद ज्ञापन किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्रीमती यासमीन अमीर डॉ० राखी सिंह, सुश्री निशा, सुश्री रीतू रानी, श्रीमती अनुराधा शर्मा, श्रीमती शिखा गुप्ता, श्रीमती अनुराधा चौधरी, श्री श्रीकांत, श्री शुभम लोधा, श्री विनीत कुमार, श्रीमती सीमा रानी, श्री बिजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

प्रो० शशी प्रभा प्राचार्या

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ: मंडलायुक्त ने बच्चों को जैव विविधता समझने और झील संरक्षण के लिए किया प्रेरित
Moradabad25 Sep

कांठ: मंडलायुक्त ने बच्चों को जैव विविधता समझने और झील संरक्षण के लिए किया प्रेरित

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव मौढ़ा तैईया में झील पर जिला गंगा समिति मुरादाबाद के तत्वावधान में स्वच्छता…

पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l
Kangra25 Sep

हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l

हिमाचल प्रदेश ( जिला कांगङां )पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव विनवा नदी में ऐक शव मिला.यह सूचना स्थानीय लोंगों…

पूरी खबर पढ़ें →
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
Siddharthnagar25 Sep

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश
Siddharthnagar25 Sep

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…

पूरी खबर पढ़ें →
चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला
Siddharthnagar25 Sep

चकरोड विवाद का अस्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे एडीएम न्यायिक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा हनुमान मन्दिर का मामला

भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!