Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Umaria

रिश्ते की मामी के घर चोरी करने वाला आरोपी अपने साथियों सहित गिरफ्तार, आरोपी सहित तीन व्यक्तियों की संलिप्तता उजागर

25 Sep 2026, 06:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रिश्ते की मामी के घर चोरी करने वाला आरोपी अपने साथियों सहित गिरफ्तार, आरोपी सहित तीन व्यक्तियों की संलिप्तता उजागर - उमरिया, मध्य प्रदेश

उमरिया रिश्ते की मामी के घर चोरी करने वाला आरोपी अपने साथियों सहित गिरफ्तार, आरोपी सहित तीन व्यक्तियों की संलिप्तता उजागर
•घर की अलमारी से ₹1.55 लाख के सोने के जेवरात चोरी के मामले में चंदिया पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
•पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी, अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में टीम को मिली सफलता

घटना का विवरण – फरियादिया संध्या शर्मा दिनांक 27.08.2026 को अपने मायके रीवा गई थीं । दिनांक 31.08.2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे चंदिया स्थित अपने घर वापस आने के बाद उन्होंने अपने पहने हुए आभूषण उतारकर घर की अलमारी में रख दिए थे । अलमारी में पूर्व से भी सोने के आभूषण रखे हुए थे । दिनांक 20.09.2026 को फरियादिया ने अलमारी खोलकर देखा तो उसमें रखे सोने के आभूषणों में से एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की मनचली, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की अंगूठी, दो छोटी सोने की लाकेट तथा चार सोने के कंगनों में से एक कंगन गायब मिला । चोरी गए आभूषणों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹1,55,000/- थी । फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना चंदिया में अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही का विवरण – फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया । विवचेना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं संबंधितो से पूछताछ की गई जिस पर जानकारी मिली कि फरियादी का भांजा अक्सर फरियादी के घर आता रहता था साथ ही फरियादिया द्वारा भी उस पर शंका व्यक्त की गई । पुलिस टीम द्वारा संदेही आदर्श उर्फ अंशू शर्मा से बारीकी से पूछताछ की गई जिस पर संदेही द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुये अपने साथियों के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया गया । आरोपी द्वारा अपने साथी रामानंद सिंह उर्फ छोटू एवं संतोष कोल के साथ मोटरसाइकिल से जबलपुर जाना तथा चोरी किए गए सोने के बदले उसे ₹70,000/- नगद प्राप्त करना बताया । प्राप्त पैसों से सेकेंड हैंड आईफोन 11 मोबाइल फोन ₹22,000/- में खरीदना, साथी रामानंद सिंह के लिए वीवो Y28 सेकेंड हैंड मोबाइल ₹10,500/- में दिलवाना, ₹350/- में सिम दिलवाना तथा ₹13,000/- ऑनलाइन माध्यम से खर्च करना बताया । पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड में लिया जाकर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

जप्त मसरूका –
01-iPhone 11 कीमती 20,000 रुपए ।
02-Vivo y28 phone कीमत 10,000 रुपए ।
03-पल्सर मोटर सायकल कीमत 1 लाख रुपए ।
04-13,000 रुपए नगद , कुल मसरूका 1लाख 43 हजार रुपए ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

भेरूघाट में 6-7 वाहन भिड़े, बस भी चपेट में12 से ज्यादा घायल, आईशर चालक वाहन में फंसा; 30 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला, मानपुर अस्पताल में उपचार
SIEL-P और बल रक्षा भारत ने नोएडा के ककराला गांव में UDAAN मल्टी एक्टिविट सेंटर का किया गया उद्घाटन
Bahraich25 Sep

SIEL-P और बल रक्षा भारत ने नोएडा के ककराला गांव में UDAAN मल्टी एक्टिविट सेंटर का किया गया उद्घाटन

*SIEL राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच उत्तर प्रदेश नोएडा, 2026: में…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहजहांपुर डिपो की बस में महिला यात्री से कथित दुर्व्यवहार, शाहाबाद थाने में पहुंची शिकायत
Hardoi25 Sep

शाहजहांपुर डिपो की बस में महिला यात्री से कथित दुर्व्यवहार, शाहाबाद थाने में पहुंची शिकायत

🔴 महिला सम्मान के दावों के बीच रोडवेज परिचालक पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप शाहजहांपुर डिपो…

पूरी खबर पढ़ें →
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर के नेतृत्व में कंपनी गार्डन, हरदोई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
Hardoi25 Sep

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर के नेतृत्व में कंपनी गार्डन, हरदोई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया सेवा कार्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, वृद्धाश्रम में…

पूरी खबर पढ़ें →
यूसीसी कानून वापस लेने की मांग, मुस्लिम समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन
Agar-Malwa25 Sep

यूसीसी कानून वापस लेने की मांग, मुस्लिम समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन

आगर-मालवा। मध्यप्रदेश में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर शुक्रवार दोपहर मुस्लिम समाज के लोगों ने कलेक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!