आंगन मिलन सेवा में महिलाओं का सम्मान, गोद भराई व अन्नप्राशन की रस्में
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सूमर। कस्बे में शुक्रवार को राजस्थान सरकार के विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में सरपंच प्रशासक विष्णु नागर मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान बाल विकास सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भैरूलाल नागर, बीएलओ सुरेंद्र सालोदिया व महेश कुमावत सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनियां मौजूद रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं विभागीय कार्मिकों के स्वागत-अभिनंदन से हुई।
इस दौरान महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण व खुशहाली के प्रतीक पौधे भेंट कर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री एवं फल वितरित कर गोद भराई की रस्म निभाई गई।
साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में छह माह की आयु पूरी कर चुके शिशुओं को पहली बार पौष्टिक ऊपरी आहार खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र में नव नामांकित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और प्रवेश उत्सव मनाया गया।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsजोधपुर : सिवाची गेट बकरा मंडी में पानी को लेकर जनता परेशान, वाटर बॉक्स के अधिकारी अब तक…
पूरी खबर पढ़ें →
बीकानेर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट…
पूरी खबर पढ़ें →
गुरुग्राम स्तिथ न्यू कॉलोनी मोड़ पर स्कार्पियो सवार कुछ दबंगो ने एक कार सवार को गाड़ी के शीशे…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल जके कम्बोपुरा मे बच्चो की लड़ाई के बाद आपसी कहासूनी मे एक पक्ष के लोगो ने एक…
पूरी खबर पढ़ें →
आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र पाली, 25 सितम्बर 2026।…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर। धरकास मोखा। भचाऊ: 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), भचाऊ में टीबी मरीजों…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।