ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा विकास अधिकारी को 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित किया डिटेन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बीकानेर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा आज कार्रवाई करते हुए नारायण सुथार, विकास अधिकारी, लोहावट, जिला फलौदी को उनके निजी वाहन हुंडई वेन्यू नम्बर आरजे 07 सीडी 0047 से 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित पकड़ा गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट बीकानेर को सूचना प्राप्त हुई थी कि लोहावट बीडीओ संदिग्ध राशि के साथ लोहावट से रवाना होकर बीकानेर की ओर आ रहे हैं।
उक्त सूचना पर ए.सी.बी. बीकानेर के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में ए.सी.बी.
स्पेशल यूनिट बीकानेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार मय टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन हुंडई वेन्यू नम्बर आरजे 07 सीडी 0047 को नोखा रोड, भीनासर चैक पॉइंट पर रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि बरामद की गई।
ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस.परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं प्रकरण संबंधी अग्रिम कार्रवाई जारी है।
ए.सी.बी.द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / राजगढ़। संकुल केंद्र राजगढ़ में आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला के द्वितीय…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजोधपुर : सिवाची गेट बकरा मंडी में पानी को लेकर जनता परेशान, वाटर बॉक्स के अधिकारी अब तक…
पूरी खबर पढ़ें →
सूमर। कस्बे में शुक्रवार को राजस्थान सरकार के विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम की चादर चोरी के मामले का…
पूरी खबर पढ़ें →
लखीमपुर खीरी। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।