Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

धौरहरा सीएचसी में पहली बार सफल सिजेरियन प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

26 Sep 2026, 12:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धौरहरा सीएचसी में पहली बार सफल सिजेरियन प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित - KHERI, उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

अब जिले की सभी तहसीलों में ऑपरेशन के जरिए प्रसव की सुविधा शुरू हो गई है। इसी क्रम में धौरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पहली बार सफल सिजेरियन प्रसव कराया गया धौरहरा के रामनगर लहाबड़ी निवासी जासमीन ने सीएचसी में ऑपरेशन के जरिए स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। सीएचसी में पहली बार सिजेरियन प्रसव होने से स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल स्टाफ में खुशी का माहौल है धौरहरा क्षेत्र में पिछले करीब तीन दशकों से जटिल प्रसव की स्थिति में गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल या निजी नर्सिंग होम का सहारा लेना पड़ता था।

अब सीएचसी में ही ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू होने से क्षेत्र की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उपचार मिल सकेगा सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर यह सुविधा उपलब्ध होने से जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने के साथ निजी अस्पतालों में होने वाले अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलने की उम्मीद है। धौरहरा सीएचसी में पहली बार सफल सिजेरियन प्रसव को क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा विकास अधिकारी को 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित किया डिटेन
Bikaner26 Sep

ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट बीकानेर द्वारा विकास अधिकारी को 8 लाख 14 हजार रुपये की संदिग्ध राशि सहित किया डिटेन

बीकानेर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी स्पेशल यूनिट…

पूरी खबर पढ़ें →
*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*
Kanpur Nagar26 Sep

*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*

*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*…

पूरी खबर पढ़ें →
खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Kheri26 Sep

खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम की चादर चोरी के मामले का…

पूरी खबर पढ़ें →
आयोजित UP International Trade Show-2026 के शुभारंभ अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी
शाहाबाद जनपद हरदोई शहर से गांव तक परेशान जनता, कागजों के चक्कर में गरीब परिवारों की बढ़ी मुश्किलें
Hardoi26 Sep

शाहाबाद जनपद हरदोई शहर से गांव तक परेशान जनता, कागजों के चक्कर में गरीब परिवारों की बढ़ी मुश्किलें

📰 जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे लोग, शासन-प्रशासन कब लेगा संज्ञान? शहर…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र
Pali26 Sep

आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र

आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र पाली, 25 सितम्बर 2026।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!