Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

जल्द हरिद्वार के रूटों पर दौड़ेगी वातानुकूलित ई-बसें

26 Sep 2026, 12:50 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जल्द हरिद्वार के रूटों पर दौड़ेगी वातानुकूलित ई-बसें - HARIDWAR, उत्तराखंड

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
September 25, 2026

हरिद्वार। करीब तीन दशक के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार हरिद्वार के लोगों को लोकल बसों की सुविधा की उम्मीद जागी है। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा तो जल्द हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में वातानुकूलित ई-बसें दौड़ती नजर आएंगी।

शुक्रवार को मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सीसीआर भवन में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में विद्युत बसों के संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रस्तावित मार्गों, मार्गवार बस तैनाती तथा संचालन व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने जानकारी दी कि पीएम-ई-बस सेवा के तहत हरिद्वार को 37 ई बसें आवंटित हुई हैं। ये 30 सीटर बसें पूरी तरह से वातानुकूलित होंगी।

बसों के प्रस्तावित मार्ग – हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ऋषिकुल, चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक, बीएचईएल सेक्टर-2 बैरियर, ज्वालापुर, दुर्गा चौक, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार, डामकोठी एवं तुलसी चौक होते हुए पुनः स्टेशन तक प्रस्तावित है। फीडर मार्ग रोशनाबाद–पेंटागन मॉल–शिवालिक नगर–बीएचईएल सेक्टर-2, पतंजलि–जटवाड़ा पुल–दुर्गा चौक–ज्वालापुर, बहादराबाद, लक्सर रोड पर धनपुरा–जगजीतपुर–सिंहद्वार, शांतिकुंज तथा लालढांग दिशा को इस रिंग से जोड़ेंगे।

जिलाधिकारी ने प्रस्तावित मार्गों में संशोधन करते हुए कनखल चौक, पुराना आरटीओ और सप्तऋषि क्षेत्र को भी नेटवर्क में शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि इन इलाकों के लोगों को भी ई-बस सेवा का लाभ मिल सके।

बैठक में नगर आयुक्त नंदन कुमार, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, एआरटीओ (प्रशासन) नेहा झा, एआरटीओ रुड़की जितेंद्र चंद्र, प्रभारी निरीक्षक यातायात संदीप नेगी, उपनिरीक्षक यातायात मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*
Kanpur Nagar26 Sep

*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*

*कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, त्रिवार्षिक सत्र 2026-28 के लिए 127 पदाधिकारियों का मनोनयन*…

पूरी खबर पढ़ें →
खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Kheri26 Sep

खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम की चादर चोरी के मामले का…

पूरी खबर पढ़ें →
धौरहरा सीएचसी में पहली बार सफल सिजेरियन प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
Kheri26 Sep

धौरहरा सीएचसी में पहली बार सफल सिजेरियन प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

लखीमपुर खीरी। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की…

पूरी खबर पढ़ें →
आयोजित UP International Trade Show-2026 के शुभारंभ अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी
शाहाबाद जनपद हरदोई शहर से गांव तक परेशान जनता, कागजों के चक्कर में गरीब परिवारों की बढ़ी मुश्किलें
Hardoi26 Sep

शाहाबाद जनपद हरदोई शहर से गांव तक परेशान जनता, कागजों के चक्कर में गरीब परिवारों की बढ़ी मुश्किलें

📰 जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे लोग, शासन-प्रशासन कब लेगा संज्ञान? शहर…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र
Pali26 Sep

आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र

आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र बने जनसहभागिता और सम्मान के केंद्र पाली, 25 सितम्बर 2026।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!