Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

चार दिन से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, पेड़ से लटका था कृष्णा टुडू

25 Sep 2026, 09:14 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चार दिन से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, पेड़ से लटका था कृष्णा टुडू - धनबाद, झारखंड

चार दिन से लापता किशोर का जंगल में मिला शव, पेड़ से लटका था कृष्णा टुडू

धनबाद/राजगंज। राजगंज थाना क्षेत्र में चार दिनों से लापता किशोर कृष्णा टुडू का शव गुरुवार को महतोटांड़ जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में कई दिनों तक पड़े रहने के कारण शव की स्थिति क्षतिग्रस्त बताई जा रही है।

शव मिलने की सूचना मिलते ही राजगंज थाना प्रभारी संजीव कुमार झा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए आसपास के क्षेत्र की जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, कृष्णा टुडू पिछले चार दिनों से लापता था। उसके घर नहीं लौटने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। इसी दौरान महतोटांड़ जंगल में उसका शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली।

घटना के बाद मृतक के पिता राजू टुडू सहित परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर संदेह जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि शनिवार को उक्त परिवार के कुछ लोग उनके घर पहुंचे थे और कृष्णा को संभलकर रहने की बात कहते हुए कथित रूप से धमकी दी थी। परिजनों ने इस घटनाक्रम को किशोर की मौत से जोड़ते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हालांकि, पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की फिलहाल पुष्टि नहीं की है। स्थानीय स्तर पर घटना को कथित प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी चर्चा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धनबाद के पश्चिमी टुण्डी प्रखण्ड क्षेत्र तथा मनियाडीह थाना अंतर्गत तीन दर्जन जंगली हाथियों को विचरण करते देखा गया! ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Dhanbad25 Sep

धनबाद के पश्चिमी टुण्डी प्रखण्ड क्षेत्र तथा मनियाडीह थाना अंतर्गत तीन दर्जन जंगली हाथियों को विचरण करते देखा गया! ग्रामीणों में दहशत का माहौल

धनबाद, टुंडी : दिनांक 24 सितम्बर 2026 दिन गुरुवार को पश्चिमी भाग टुण्डी प्रखण्ड के मनियाडीह थाना क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
कुजान पुल पर तेज बहाव में बहा पेट्रोल से भरा टैंकर, चालक- परिचालक बाल-बाल बचे।
Lalitpur25 Sep

कुजान पुल पर तेज बहाव में बहा पेट्रोल से भरा टैंकर, चालक- परिचालक बाल-बाल बचे।

कुजान पुल पर तेज बहाव में बहा पेट्रोल से भरा टैंकर, चालक- परिचालक बाल-बाल बचे। महरौनी– नाराहट मार्ग…

पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम, जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Kaimur (Bhabua)25 Sep

कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम, जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश

कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम, जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश भभुआ/कैमूर। जिला प्रशासन की ओर से…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित
Ghazipur25 Sep

गाजीपुर में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

गाजीपुर। जनपद में हो रही वर्षा एवं मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी, गाजीपुर के…

पूरी खबर पढ़ें →
भेरूघाट में 6-7 वाहन भिड़े, बस भी चपेट में12 से ज्यादा घायल, आईशर चालक वाहन में फंसा; 30 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला, मानपुर अस्पताल में उपचार
SIEL-P और बल रक्षा भारत ने नोएडा के ककराला गांव में UDAAN मल्टी एक्टिविट सेंटर का किया गया उद्घाटन
Bahraich25 Sep

SIEL-P और बल रक्षा भारत ने नोएडा के ककराला गांव में UDAAN मल्टी एक्टिविट सेंटर का किया गया उद्घाटन

*SIEL राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत लाइव न्यूज टीवी चैनल बहराइच उत्तर प्रदेश नोएडा, 2026: में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!