Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

जमीन के बदले रोजगार व मुआवजे के मामलों पर अपर समाहर्ता ने सुना रैयतों व बीसीसीएल प्रबंधन का पक्ष

25 Sep 2026, 10:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जमीन के बदले रोजगार व मुआवजे के मामलों पर अपर समाहर्ता ने सुना रैयतों व बीसीसीएल प्रबंधन का पक्ष - धनबाद, झारखंड

जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
25 सितंबर 2026

झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) द्वारा दिनांक 18 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक धनबाद जिले में किए गए स्थल अध्ययन के दौरान प्राप्त जन-आवेदनों पर जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जा रही है। उक्त सभी जन-आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला भूमि प्रकोष्ठ को हस्तांतरित किया गया था। इस क्रम में संबंधित मामलों की सुनवाई की जा रही है।

इसी सिलसिले में शुक्रवार को अपर समाहर्ता-सह-अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट लैंड सेल, श्री प्रदीप कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में अपर समाहर्ता के कार्यालय कक्ष में रैयतों तथा संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान रैयतों द्वारा प्रस्तुत मामलों को विस्तारपूर्वक सुना गया तथा संबंधित अभिलेखों एवं तथ्यों पर विचार किया गया।

सुनवाई के दौरान भारत कोकिंग कोल लिमिटेड एवं ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने पक्ष एवं संबंधित अभिलेख प्रस्तुत किए। अपर समाहर्ता ने दोनों पक्षों की दलीलों को गंभीरतापूर्वक सुनने के उपरांत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं समुचित दिशा-निर्देश जारी किए।

उल्लेखनीय है कि सुनवाई के दौरान सामने आए अधिकांश मामले भूमि के बदले नियोजन (रोजगार) एवं मुआवजा से संबंधित थे। अपर समाहर्ता-सह-अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट लैंड सेल ने संबंधित मामलों के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का निष्पक्ष एवं शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सुनवाई के दौरान कई मामले स्वत्व से संबंधित भी पाए गए। इसके अतिरिक्त बीसीसीएल के ईस्टर्न झरिया एरिया, कुसुंडा, पुटकी-बलिहारी, लोदना एवं बस्ताकोला क्षेत्र तथा ईसीएल के मुगमा क्षेत्र से संबंधित रैयतों एवं प्रबंधन के बीच चल रहे मुआवजा एवं नियोजन से जुड़े मामलों को भी विस्तार से सुना गया।

इस अवसर पर जिला राजस्व शाखा के प्रशांत झा, बीसीसीएल के महाप्रबंधक (भू-संपदा) ए. के. सिन्हा, सेवानिवृत्त महाप्रबंधक-सह-सलाहकार (भू-संपदा) नंदलाल अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक, ईस्टर्न झरिया क्षेत्र, लखन लाल बर्नवाल, प्रबंधक (भू-संपदा) गौतम गुलशन, क्षेत्रीय प्रबंधक (भू-संपदा) वरुण कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक (भू-संपदा), बस्ताकोला क्षेत्र ए. के. विश्वकर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक (भू-संपदा), लोदना क्षेत्र आर. एन. प्रसाद, क्षेत्रीय प्रबंधक (भू-संपदा), ईजे क्षेत्र बी. के. लाल, तथा क्षेत्रीय प्रबंधक (भू-संपदा), पीबी क्षेत्र प्रमोद कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं, रैयतों की ओर से नन्दलाल प्रसाद, महेश रजक, विश्वनाथ महतो, प्रेमचंद कहार, विशाल कुमार सहित बड़ी संख्या में रैयत एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Team PRD, Dhanbad व मुआवजे के मामलों पर अपर समाहर्ता ने सुना रैयतों व बीसीसीएल प्रबंधन का पक्ष

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धनबाद के पश्चिमी टुण्डी प्रखण्ड क्षेत्र तथा मनियाडीह थाना अंतर्गत तीन दर्जन जंगली हाथियों को विचरण करते देखा गया! ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Dhanbad25 Sep

धनबाद, टुंडी : दिनांक 24 सितम्बर 2026 दिन गुरुवार को पश्चिमी भाग टुण्डी प्रखण्ड के मनियाडीह थाना क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
कुजान पुल पर तेज बहाव में बहा पेट्रोल से भरा टैंकर, चालक- परिचालक बाल-बाल बचे।
Lalitpur25 Sep

कुजान पुल पर तेज बहाव में बहा पेट्रोल से भरा टैंकर, चालक- परिचालक बाल-बाल बचे।

कुजान पुल पर तेज बहाव में बहा पेट्रोल से भरा टैंकर, चालक- परिचालक बाल-बाल बचे। महरौनी– नाराहट मार्ग…

पूरी खबर पढ़ें →
कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम, जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Kaimur (Bhabua)25 Sep

कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम, जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश

कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम, जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश भभुआ/कैमूर। जिला प्रशासन की ओर से…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित
Ghazipur25 Sep

गाजीपुर में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित

गाजीपुर। जनपद में हो रही वर्षा एवं मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी, गाजीपुर के…

पूरी खबर पढ़ें →
भेरूघाट में 6-7 वाहन भिड़े, बस भी चपेट में12 से ज्यादा घायल, आईशर चालक वाहन में फंसा; 30 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला, मानपुर अस्पताल में उपचार
error: Content is protected !!