नूह पुलिस अधीक्षक सभागार में बैंक सुरक्षा को लेकर बैठक।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नूंह पुलिस अधीक्षक सभागार में बैंक सुरक्षा को लेकर बैठक, 50 से अधिक बैंक अधिकारी रहे मौजूद।
नूंह। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में शुक्रवार को बैंक सुरक्षा और पुलिस तालमेल को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नूंह जिला मुख्यालय के डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने की। बैठक में एलडीएम सहित जिले के सभी सरकारी व निजी बैंकों के 50 से अधिक ब्रांच मैनेजर मौजूद रहे। इस दौरान बैंक सुरक्षा, एटीएम रखरखाव, साइबर अपराध और पुलिस-बैंक समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैंक खातों से संबंधित ग्राहकों के मोबाइल नंबर सही तरीके से दर्ज रखें, साथ ही बैंक शाखा में संबंधित थाना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और इमरजेंसी नंबरों की सूची अनिवार्य रूप से लगाई जाए। उन्होंने कहा कि जिले में नए थाने और पुलिस चौकियां बनी हैं, जिससे कई बैंकों का थाना क्षेत्र बदल गया है, इसलिए सभी प्रबंधकों के पास नए थाना क्षेत्र और जिला मुख्यालय के संपर्क नंबर होने चाहिए ताकि आपात स्थिति में तुरंत समन्वय स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, जिसमें खातों को फ्रीज करने से संबंधित मामले भी बैंकों के पास आते हैं। ऐसे में पुलिस और बैंक के बीच तालमेल बढ़ना बेहद जरूरी है। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और तकनीकी जांच में सहयोग के लिए दोनों पक्षों का समन्वय आवश्यक है। बैठक में एलडीएम ने भी सभी बैंक अधिकारियों को पुलिस द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने 3 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी…
पूरी खबर पढ़ें →
तावडू में ढोल बाजे के साथ निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा, फिजाओं में उड़ा गुलाल। तावडू। गणेश चतुर्थी…
पूरी खबर पढ़ें →
मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध खनन जारी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल। तावड़ू। क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में शासकीय दायित्वों…
पूरी खबर पढ़ें →
रेलवे शारीरिक दक्षता परीक्षा में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरों…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की जन संवाद एवं सीएम विंडो की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।