Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

जमीनों की हेराफेरी के आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भूस्वामी,उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन और ज्ञापन,जांच समिति बनाने की मांग

26 Sep 2026, 03:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जमीनों की हेराफेरी के आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भूस्वामी,उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन और ज्ञापन,जांच समिति बनाने की मांग - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जमीनों की कथित हेराफेरी, कब्जे और राजस्व प्रकरणों में विरोधाभासी आदेशों के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भूस्वामियों और नागरिकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व उपेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान उपेंद्र प्रताप सिंह ने राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि समान परिस्थितियों वाले मामलों में अलग-अलग आदेश जारी किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में सिविल न्यायालय में प्रकरण लंबित होने का हवाला देकर राजस्व न्यायालय कार्रवाई से इनकार करते हैं, जबकि अन्य मामलों में आदेश जारी कर दिए जाते हैं। उनके अनुसार इससे लोगों में असमंजस की स्थिति बन रही है।

उन्होंने जमीनों के सीमांकन और रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए कहा कि कई स्थानों पर पीछे की जमीनों को सड़क की ओर और सड़क की जमीनों को पीछे दर्शाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका दावा है कि इससे जमीन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कब्जे संबंधी विवाद लगातार बढ़ रहे हैं।

उपेंद्र प्रताप सिंह ने राजस्व न्यायालयों द्वारा दिए जाने वाले स्थगन आदेशों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायिक शक्तियों का दुरुपयोग किए जाने से कई मामलों में लोग लंबे समय तक विवादों में फंसे रहते हैं।

हालांकि, प्रदर्शन के दौरान लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि राजस्व न्यायालयों द्वारा जमीन संबंधी मामलों में जारी किए गए आदेशों की जांच के लिए एक स्वतंत्र जांच समिति बनाई जाए।

साथ ही जमीनों की कथित हेराफेरी और कब्जों पर रोक लगाने तथा संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदर्शन सांकेतिक था।

मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सद्बुद्धि यज्ञ, एक दिवसीय धरना और इसके बाद दो दिवसीय धरना देने की चेतावनी दी गई। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर छतरपुर में विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की बात कही गई।

उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिन लोगों की जमीनों में कथित हेराफेरी या कब्जे की शिकायत है, वे सामने आएं। उन्होंने ऐसे मामलों को भोपाल से लेकर दिल्ली तक उठाने और मुख्यमंत्री सहित संबंधित स्तर तक मामला पहुंचाने की बात कही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शासकीय भूमि में अवैध प्रविष्टि एवं रिश्वत मांगने के प्रकरण में दो पटवारी निलंबित
Sagar26 Sep

शासकीय भूमि में अवैध प्रविष्टि एवं रिश्वत मांगने के प्रकरण में दो पटवारी निलंबित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में शासकीय दायित्वों…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की जन संवाद एवं सीएम विंडो की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
Nuh26 Sep

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की जन संवाद एवं सीएम विंडो की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की जन संवाद एवं सीएम विंडो की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता।…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन,दद्दा जी के प्रकटोत्सव पर हुई महाआरती, गुरु मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
Sagar26 Sep

श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन,दद्दा जी के प्रकटोत्सव पर हुई महाआरती, गुरु मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पीतल फैक्ट्री परिसर में मोहन कुशवाहा द्वारा आयोजित सात…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री डॉ यादव को जान से मारने की धमकी और आपत्तिजनक टिप्पणियां- भोपाल क्राइम ब्रांच ने मुंबई से आरोपी को किया गिरफ्तार
Tikamgarh26 Sep

मुख्यमंत्री डॉ यादव को जान से मारने की धमकी और आपत्तिजनक टिप्पणियां- भोपाल क्राइम ब्रांच ने मुंबई से आरोपी को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने के मामले में भोपाल…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगनवाड़ी केन्द्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ* *केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर एवं विधायक नीना वर्मा ने किया शुभारंभ*
Dhar26 Sep

आंगनवाड़ी केन्द्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ* *केन्द्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर एवं विधायक नीना वर्मा ने किया शुभारंभ*

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 25 सितम्बर 2026।* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
रहटगांव में विशाल लंगड़ी भजन प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता मंडलों को दिए गए पुरस्कार रहटगांव। श्री गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में आई.टी.आई. चौक, रहटगांव में विशाल लंगड़ी भजन प्र
error: Content is protected !!