आर्मी जवान हत्याकांड में वांछित अभियुक्त दिलीप यादव ने किया आत्मसमर्पण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रामगढ़/कैमूर। आर्मी जवान शत्रुधन यादव हत्याकांड में पुलिस की लगातार दबिश के बाद प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप कुमार यादव ने शनिवार, 26 सितंबर 2026 को मोहनिया स्थित माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस के अनुसार, दिलीप यादव रामगढ़ थाना कांड संख्या 258/26, दिनांक 9 सितंबर 2026 में धारा 103(1)/109(1)/124(1) के तहत नामजद अभियुक्त था। पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर को रामगढ़ थाना क्षेत्र के साहुका गांव निवासी आर्मी जवान शत्रुधन यादव, पिता बब्लू यादव, पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना हुई थी।
गंभीर रूप से झुलसे जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी।
प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप कुमार यादव, पिता मिथिलेश यादव, मूल रूप से खरिका, थाना राजपुर, जिला बक्सर का निवासी बताया गया है। वर्तमान में वह रामगढ़ थाना क्षेत्र में रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनिया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी की टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।
इसी क्रम में 25 सितंबर को पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार भी चिपकाया था। पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश के बाद आखिरकार दिलीप यादव ने शनिवार को मोहनिया न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। ( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# बहुमुखी प्रतिभाओं और प्रबुद्ध जनों के सम्मान से बढ़ता है समाज का गौरव : संत ## मेगटिया…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ क्षेत्र के भरतपुर गांव में तेंदुए की आहट के बीच शनिवार की सुबह वन विभाग के पिंजरे…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। आगर के अजय जैन (सुपर ड्रेसेस) के सुपुत्र आयुष जैन का यूपीएससी के माध्यम से चयन होने…
पूरी खबर पढ़ें →
*GSSS छपेड़ा में "स्वच्छता ही सेवा 2026" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। नूह।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छपेड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश थाना चौक महराजगंज। थाना समाधान…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजिलाधिकारी द्वारासमस्त एसडीएम को भ्रमणशील रहने,व नगर क्षेत्र में टैंकर से जलापूर्ति कराने के दिये निर्देश बहराइच उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।