GSSS छपेडा मे स्वच्छता की सेवा 2026, अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*GSSS छपेड़ा में "स्वच्छता ही सेवा 2026" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
नूह।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छपेड़ा में आज स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण, जिला नूह के तत्वावधान में "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एसडीओ, जिला परिषद नूह एवं श्री गोविन्द राम प्रजापति, डीपीएम डीआरडीए नूह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया और दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच स्वच्छता विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता पर आधारित एक नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री अंसार खान, ग्राम सरपंच श्रीमती सुमन देवी, समाजसेवी श्री रविन्द्र कुमार, एसएमसी चेयरमैन श्री नवल सिंह, एसएमसी सदस्य श्री रणवीर, पंच श्री केतन कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। मंच का संचालन श्री चन्द्रदेव यादव जी द्वारा किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# बहुमुखी प्रतिभाओं और प्रबुद्ध जनों के सम्मान से बढ़ता है समाज का गौरव : संत ## मेगटिया…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ क्षेत्र के भरतपुर गांव में तेंदुए की आहट के बीच शनिवार की सुबह वन विभाग के पिंजरे…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। आगर के अजय जैन (सुपर ड्रेसेस) के सुपुत्र आयुष जैन का यूपीएससी के माध्यम से चयन होने…
पूरी खबर पढ़ें →
पंजाबी गायक गुलाब सिधू के घर पर हुई फायरिंग मामले मे पुलिस ने गायक मूसेवाले के पूर्व मैनेजर…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने आज घरोंडा के PWD रेस्ट हाउस मे अपने हल्के के लोगो…
पूरी खबर पढ़ें →
रामगढ़/कैमूर। आर्मी जवान शत्रुधन यादव हत्याकांड में पुलिस की लगातार दबिश के बाद प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप कुमार यादव…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।