Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

खाना खाते-खाते मौत से सामना! नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, कांच तोड़कर अंदर घुसा पत्थर, बाल-बाल बचे यात्री

26 Sep 2026, 08:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खाना खाते-खाते मौत से सामना! नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, कांच तोड़कर अंदर घुसा पत्थर, बाल-बाल बचे यात्री - नागपूर, महाराष्ट्र

वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

नागपुर से मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों के साथ एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। चलती ट्रेन पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे AC 3-Tier कोच की खिड़की का कांच टूट गया और पत्थर सीधे कोच के अंदर आ गिरा। इस घटना में एक यात्री को मामूली चोट आई है। घटना के बाद ट्रेन को वर्धा स्टेशन पर रोका गया।

"भारतीय रेलवे, क्या हम सुरक्षित हैं?"
इस घटना का एक वीडियो पीड़ित यात्रियों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि AC कोच में 5 दोस्त बैठकर खाना खा रहे हैं, एक फोन पर बात कर रहा है, तभी अचानक तेज आवाज के साथ खिड़की का कांच टूटता है और एक बड़ा पत्थर अंदर आ गिरता है।

यात्रियों ने बताया कि कांच के टुकड़े उनके चेहरे पर उड़े और खाने में भी गिरे। इस हादसे में उसके चार दोस्त घायल हो गए।

पीड़ित यात्री ने लिखा, _"हमारे दोनों तरफ छोटे बच्चों वाले परिवार बैठे थे। यह सुनने में डरावना लग सकता है, लेकिन सच कहूं तो मुझे राहत है कि पत्थर हमारी खिड़की पर लगा। अगर यह बच्चों की तरफ लगता तो अंजाम बहुत भयानक हो सकता था।"_

रेलवे से मांगा जवाब
यात्री के मुताबिक घटना के बाद वह अगले स्टेशन पर उतरा और रेलवे पुलिस (RPF) में शिकायत दर्ज कराई। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर रेलवे प्रशासन से सवाल पूछा है – _"यह सिर्फ खिड़की टूटने का मामला नहीं है, यह सवाल है कि एक आम सफर कैसे हादसे में बदल सकता है। हमें बेहतर सुरक्षा चाहिए, हमें जवाबदेही चाहिए। सफर के दौरान हमें सुरक्षित महसूस होना चाहिए।"_

वीडियो वायरल होने के बाद लोग रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

BREKING NEWS..
Ahmedabad26 Sep

BREKING NEWS..

चोर था, लेकिन इंसानियत उसके अंदर जिंदा थी! एक शख्स घर के बाहर खड़ी कार चोरी करके वहां…

पूरी खबर पढ़ें →
दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को थाना नौतनवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mahrajganj26 Sep

दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को थाना नौतनवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दहेज प्रतिषेध अधिनियम के मुकदमे में नौतनवा पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार महराजगंज दहेज प्रतिषेध अधिनियम से…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला न्यायालय परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mahrajganj26 Sep

जिला न्यायालय परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यायालय परिसर में मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार महराजगंज। जिला न्यायालय परिसर में पारिवारिक…

पूरी खबर पढ़ें →
अयोध्या के बाद अब नागपुर की दीक्षाभूमि में दान के पैसों में घोटाले का आरोप, धर्मादाय आयुक्त से जांच की मांग
Nagpur26 Sep

अयोध्या के बाद अब नागपुर की दीक्षाभूमि में दान के पैसों में घोटाले का आरोप, धर्मादाय आयुक्त से जांच की मांग

वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट अयोध्या में राम मंदिर के…

पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुर जिले के 12 तहसील सूखाग्रस्त घोषित , किसानों को बड़ी राहत; बल्लारपुर, ब्रह्मपुरी और जीवती तहसील का लिस्ट में समावेश करवाने , सुधीर मुनगंटीवार 28 को CM फडणवीस से मिलेंगे
error: Content is protected !!