धनबाद जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धनबाद :
एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।
किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
जारी आदेश के अनुसार—धनबाद थाना में पदस्थापित अभिषेक तिवारी को घनुआडीह थाना प्रभारी बनाया गया है।निरसा थाना के ब्रजकिशोर सिंह को कालूबथान ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।शिल्पी भगत को MPL ओपी प्रभारी बनाया गया है।महुदा थाना के कमलेश्वर कुमार को ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी बनाया गया है।बलियापुर थाना के एसआई शिव शंकर को मुनीडीह ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।साइबर थाना के विष्णु गोस्वामी को खरखरी ओपी प्रभारी बनाया गया है।गिरधारी गोपाल को तिसरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर जोर
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित थाना और ओपी क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। नए पदस्थापित अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की अपेक्षा की गई है।अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम जल्द ही नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर जनता सेवा बस सेवा शुरू करेगा। इस बस…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर ग्राम पंचायतों की समस्याओं को लेकर प्रधानों ने सीएम के नाम संबोधित मांग पत्र सीडीओको सौंपा। ज्ञापन…
पूरी खबर पढ़ें →
डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम हल्लौर को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 सुभाष नगर में मंडी समिति की बाउंड्री के अंदर का…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर चौखड़ा और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज बारिश एवं हवा के वजह से बिस्कोहर इटवा मुख्य मार्ग पर बलुआ में आम का पेड़ गिर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।