Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Prayagraj

टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों की डीएम से बैठक, पुरानी नियमावली बहाल करने का आश्वासन

27 Sep 2026, 10:54 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों की डीएम से बैठक, पुरानी नियमावली बहाल करने का आश्वासन - PRAYAGRAJ, उत्तर प्रदेश

नए परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी, जीएस और निगेटिव मार्किंग समेत कई बदलावों पर उठाए सवाल

प्रयागराज। टीजीटी-पीजीटी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से कलेक्ट्रेट में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रतियोगी छात्रों की विभिन्न समस्याओं और परीक्षा नियमावली में किए गए बदलावों को लेकर अपनी मांगें जिलाधिकारी के सामने रखीं।

अभ्यर्थियों के अनुसार, जिलाधिकारी ने पुरानी नियमावली को बहाल किए जाने का आश्वासन दिया है। हालांकि, पुराने परीक्षा पैटर्न को बहाल करने के संबंध में अभी स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलने से अभ्यर्थियों में असमंजस बना हुआ है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछली भर्ती में सामान्य अध्ययन (GS) शामिल नहीं था, जबकि नए परीक्षा पैटर्न में 30 अंकों का जीएस जोड़ दिया गया है। इसके अलावा इस बार निगेटिव मार्किंग भी लागू की गई है। संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी विषयों के पाठ्यक्रम में भी बदलाव किए गए हैं। कुछ पाठ्यक्रम हटाए गए हैं, जबकि कुछ नए विषय शामिल किए गए हैं।

प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि परीक्षा पैटर्न में अचानक किए गए बदलाव से लाखों अभ्यर्थियों की तैयारी और उनके अवसर प्रभावित हो सकते हैं। छात्रों ने प्रशासन से पुरानी नियमावली के साथ-साथ पुराने परीक्षा पैटर्न को भी स्पष्ट रूप से बहाल करने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे प्रतियोगी छात्र आंदोलन के नेता आशुतोष पांडेय ने कहा कि पुरानी नियमावली और पुराने परीक्षा पैटर्न की बहाली उनकी मुख्य मांग है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का घेराव किया जाएगा और आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

अभ्यर्थी प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से जल्द निर्णय लेकर परीक्षा को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त करने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बाल लीला का आग्रह: माता कौशल्या के आग्रह पर प्रभु ने बाल रूप धारण किया। इसके बाद माता कौशल्या से श्रीरामचंद्र जी, महारानी कैकेई से भरत जी तथा महारानी सुमित्रा से लक्ष्मण जी और शत्र
रेलवे में 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, अक्टूबर से दिसंबर तक आ सकते हैं कई नोटिफिकेशन
Prayagraj27 Sep

रेलवे में 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, अक्टूबर से दिसंबर तक आ सकते हैं कई नोटिफिकेशन

प्रयागराज। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) से जुड़ी बड़ी खबर…

पूरी खबर पढ़ें →
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जन्मजयंती पर भव्य काव्य संध्या में नवांकुर देशभर के कवियों ने बांधा समां
Sonbhadra27 Sep

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जन्मजयंती पर भव्य काव्य संध्या में नवांकुर देशभर के कवियों ने बांधा समां

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जन्मजयंती पर भव्य काव्य संध्या में नवांकुर देशभर के कवियों ने बांधा समां…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर में आज श्रीमद्भागवत कथा कथा के पांचवें दिन भक्तों की भारी भीड़
Mahrajganj27 Sep

गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर में आज श्रीमद्भागवत कथा कथा के पांचवें दिन भक्तों की भारी भीड़

गोरखनाथ/गोरखपुर रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी। युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!