Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

पाली ग्रामीण में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह संपन्न; उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

27 Sep 2026, 10:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पाली ग्रामीण में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह संपन्न; उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान - PALI, राजस्थान

पाली ग्रामीण में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह संपन्न; उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
पाली। बाल विकास परियोजना कार्यालय पाली ग्रामीण की ओर से पंचायत समिति सभागार आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पाली ग्रामीण क्षेत्र के आनंद नगर, हाउसिंग बोर्ड, नयागांव एवं रामदेव रोड सेक्टर की लगभग 120 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक प्रकाश चंद्र, सीडीपीओ आलोक शर्मा, सीबीईओ दिलीप करमचंदानी ,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, जिला प्रवक्ता त्रिलोकचंद, प्रथम बुक्स फाउंडेशन से चेतन व दयाराम तथा महिला मोर्चा से मनीषा ,नैना एवं कुसुम जी उपस्थित रहे।

जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर करे प्रभावी – भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विभाग की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारने के लिए प्रेरित किया। उपनिदेशक (महिला एवं बाल विकास) प्रकाश चंद्र ने सुपोषित पाली अभियान एवं आंगन मिलन सेवाश् कार्यक्रम की रूपरेखा तथा अब तक की प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की।सीबीईओ ने शिक्षा विभाग और आंगनवाड़ी केंद्रों के बीच बेहतर तालमेल एवं समन्वय की जानकारी दी।

सीडीपीओ आलोक शर्मा ने मंच संचालन किया। ये रहे मौजूद – कार्यक्रम मे महिला पर्यवेक्षक जीना संतोष, कनिष्ठ लेखाकार शालिनी मेवाड़ा, कनिष्ठ सहायक लक्ष्मण राम, जिला समन्वयक सिकंदर खान, जिला परियोजना सहायक भवानी प्रकाश, ब्लॉक समन्वयक राकेश तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनोज व रंजीत का सराहनीय मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

संकल्प एजुकेशन अंगारपथरा में बेटियों को किया गया प्रोत्साहित दो कुलों की शान है बेटियां: मनोरमा देवी
Dhanbad27 Sep

संकल्प एजुकेशन अंगारपथरा में बेटियों को किया गया प्रोत्साहित दो कुलों की शान है बेटियां: मनोरमा देवी

आज दिनांक 27 सितंबर 2026 दिन रविवार को बेटी दिवस के अवसर पर बेटियों को संबोधित करते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
रातानाडा गणेश मंदिर के पास अरोड़ा नमकीन पर विवाद, ग्राहक ने लगाया पैसे न लौटाने और दबंगई का आरोप
Jodhpur27 Sep

रातानाडा गणेश मंदिर के पास अरोड़ा नमकीन पर विवाद, ग्राहक ने लगाया पैसे न लौटाने और दबंगई का आरोप

जोधपुर : रातानाडा गणेशपुरा क्षेत्र के गणेश मंदिर अरोड़ा नमकीन शॉप पर मिठाई और कचौरी को लेकर ग्राहक…

पूरी खबर पढ़ें →
शेखावत के प्रयासों से एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल, ओपीडी-इमरजेंसी में लौटे डॉक्टर
Jodhpur27 Sep

शेखावत के प्रयासों से एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल, ओपीडी-इमरजेंसी में लौटे डॉक्टर

जोधपुर : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों से एम्स जोधपुर में चल रही…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jaipur27 Sep

धौला में विराट संत व गौरक्षक सम्मेलन सम्पन्न, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग*

धौला में विराट संत व गौरक्षक सम्मेलन सम्पन्न, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग* जयपुर।धौला कस्बे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!