Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर दुकान में चोरी, 1.80 लाख की नकदी ले उड़े चोर

28 Sep 2026, 01:33 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर दुकान में चोरी, 1.80 लाख की नकदी ले उड़े चोर - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर में चोरों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भटंगवा में चोरों ने गाजी कोल्ड ड्रिंक की दुकान का ताला तोड़कर करीब 1 लाख 80 हजार रुपये की नकदी पार कर दी।

हैरानी की बात ये है कि वारदात भटंगवा पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई। चोरी की घटना से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, डुमरियागंज थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। चौकी के इतने करीब हुई वारदात ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब पुलिस के सामने चुनौती है कि चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का जल्द खुलासा करे। तस्वीरें डुमरियागंज के भटंगवा की हैं, जहां गाजी कोल्ड ड्रिंक की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया।

चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा और अंदर रखी करीब 1 लाख 80 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर चोरी की जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया।

सबसे बड़ा सवाल ये है कि पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के जरिए पुलिस चोरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। लगातार चोरी की घटनाओं से व्यापारी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

चौकी के बेहद करीब हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती चोरों की पहचान कर नकदी बरामद करना और घटना का जल्द खुलासा करना है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ऑपरेशन कवच के तहत मोहाना पुलिस ने सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के साथ की बैठक
Siddharthnagar28 Sep

ऑपरेशन कवच के तहत मोहाना पुलिस ने सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के साथ की बैठक

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मोहाना पुलिस ने ऑपरेशन कवच के तहत…

पूरी खबर पढ़ें →
विश्व पर्यटन दिवस पर सिद्धार्थनगर में गोष्ठी, पर्यटन विकास और विरासत संरक्षण पर हुआ मंथन
Siddharthnagar28 Sep

विश्व पर्यटन दिवस पर सिद्धार्थनगर में गोष्ठी, पर्यटन विकास और विरासत संरक्षण पर हुआ मंथन

सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर में 'सेवा संकल्प' अभियान के तहत "सिद्धार्थनगर में पर्यटनः…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में बाढ़ जैसे हालात, कई गांव मैरुंड, हजारों हेक्टेयर फसल प्रभावित
Siddharthnagar28 Sep

सिद्धार्थनगर में बाढ़ जैसे हालात, कई गांव मैरुंड, हजारों हेक्टेयर फसल प्रभावित

सिद्धार्थनगर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में…

पूरी खबर पढ़ें →
लाडपुर गांव में तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत, राहगीर झांसी रेफर
Mahoba28 Sep

लाडपुर गांव में तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत, राहगीर झांसी रेफर

*महोबा।* जनपद के लाडपुर गांव में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार ने पैदल घर जा रहे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!