राजवाड़ा चौराहे पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बस ने राहगीरों को कुचला, एक की मौत, तीन गंभीर घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS
इन्दौर (विशेष खबर)।
शहर के हृदय स्थल और अति-व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र राजवाड़ा चौराहे के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अनियंत्रित बस ने राहगीरों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अस्पताल में उपचार जारी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तुरंत एमवाई (M.Y.) अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
चालक हिरासत में, पुलिस जांच शुरू
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाकारित बस को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के प्रत्यक्ष कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर जिले में 24 से 26 सितंबर 2026 के बीच हुई अचानक बारिश, तेज आंधी और चक्रवाती मौसम…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मोहाना पुलिस ने ऑपरेशन कवच के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र में बिथरिया पुल के पास राप्ती नदी में विशालकाय घड़ियाल दिखाई देने की सूचना…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर में 'सेवा संकल्प' अभियान के तहत "सिद्धार्थनगर में पर्यटनः…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : उम्मेद अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड मूमल 2384 ने ईमानदारी की बड़ी मिसाल पेश…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।