Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: थाना माड़ा का पुलिस अधीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश।

28 Sep 2026, 10:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: थाना माड़ा का पुलिस अधीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: थाना माड़ा का पुलिस अधीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश।

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने शनिवार 26 सितंबर 2026 को थाना माड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए लंबित अपराध, मर्ग एवं चालान प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन, मालखाना, हवालात, आवासीय भवनों तथा सुरक्षा की दृष्टि से रखे गए जप्तशुदा वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की गणना भी ली।
इसके बाद अपराध रजिस्टर, मर्ग रजिस्टर, गुण्डा निगरानी रजिस्टर, गिरफ्तारी रजिस्टर, समंस-वारंट रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, दीगर जरायम रजिस्टर, एमएलसी रजिस्टर, चरित्र सत्यापन रजिस्टर, मालखाना स्टॉक रजिस्टर, रेलवे एवं बस वारंट रजिस्टर तथा जप्ती रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। सीसीटीएनएस कक्ष में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराध, मर्ग एवं चालान प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके अधिकाधिक एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए साथ ही अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण, थाना परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी माड़ा निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, उपनिरीक्षक बालेन्द्र त्यागी, प्रधान आरक्षक लेखक कृष्णदेव कुशवाहा सहित थाना माड़ा के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार
Azamgarh27 Oct

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को नई उड़ान देने सूरजपुर में आयोजित हुआ युवा उड़ान 2026
Surajpur27 Oct

युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को नई उड़ान देने सूरजपुर में आयोजित हुआ युवा उड़ान 2026

विकसित भारत / 2047 और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से युवाओं को जोड़ने की पहल सूरजप / छत्तीसगढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला पदाधिकारी ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश l
Gaya27 Oct

जिला पदाधिकारी ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश l

*जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने की पीएनजी परियोजना की समीक्षा, बोधगया के होटलों एवं मॉनेस्ट्री में शीघ्र…

पूरी खबर पढ़ें →
नशामुक्त बिहार अभियान को गांव -गांव, घर -घर तक पहुंचाना है -मुख्यमंत्री
Gaya27 Oct

नशामुक्त बिहार अभियान को गांव -गांव, घर -घर तक पहुंचाना है -मुख्यमंत्री

संख्या-cm-742 27/10/2026 'नशामुक्त बिहार अभियान' को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है :- मुख्यमंत्री मुख्य बिंदु :- मुख्यमंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!