अंबाला में बड़ा हादसा: तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत…10 से अधिक घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा के अंबाला शहर के निकट धूलकोट गांव में रविवार को निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढहने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हादसा शाम से ठीक पहले उस समय हुआ, जब इमारत का निर्माण कार्य जारी था। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस व आपात सेवाओं को सूचना दी गयी।
एक घायल मजदूर ने बताया कि कुछ श्रमिक भूतल पर काम कर रहे थे, जबकि अन्य ऊपर निर्माण कार्य में लगे थे। अंबाला की सिविल सर्जन रेणु बेरी ने संवाददाताओं को बताया कि 12 घायल मजदूरों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से पांच का अभी इलाज चल रहा है, दो को अनुरोध पर छुट्टी दे दी गई जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने बताया, ''शाम को चार लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उनके शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है।''
अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने शाम को संवाददाताओं से बातचीत में घटना में चार लोगों की मौत होने की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या मलबे के नीचे और लोग फंसे हैं, पुलिस अधीक्षक ने कहा, ''दो-तीन लोगों का पता लगा लिया गया है और उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।''
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsछत्तीसगढ प्रदेश के बस्तर के अबूझमाड़ में 79 साल बाद अब रावघाट से छग कई राजधानी रायपुर तक…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज आजमगढ़। फूलपुर पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी/नगरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेंदुए के आतंक के बाद अब भालू की मौजूदगी लोगों के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी हरिद्वार। दशहरा पर्व पर मेला स्थलों और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा,…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) सेक्टर 06 धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक आरोपी…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को महानवमी का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।