-जिला कलक्टर आलोक रंजन ने आयोजन से जुड़े विभागों को आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर। जोधपुर में 4 अक्टूबर, 2026 को आयोजित होने वाले सेक्हों इंडियन एयरफोर्स हाफ मैराथन (SIM-2026) के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में उनके कक्ष में एयरफोर्स अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मैराथन के रूट, यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधन सहित आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने पुलिस विभाग, जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, जोधपुर डिस्कॉम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, खेल विभाग, चिकित्सा विभाग, कॉलेज शिक्षा विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को आयोजन की आवश्यकताओं के अनुरूप समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मैराथन रूट पर रूट मैनेजमेंट, साफ-सफाई, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, बैरिकेडिंग, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान प्रतिभागियों एवं आमजन की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं।
रंजन ने संबंधित विभागों को एयरफोर्स अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए मैराथन रूट का प्रारंभिक बिंदु से अंतिम बिंदु तक संयुक्त रूप से भौतिक निरीक्षण करने तथा आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं को मौके पर ही चिह्नित कर समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाने में प्रभावी भूमिका निभाएं।
बैठक में एयरफोर्स के उच्च अधिकारीगण, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्री जवाहर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर – द्वितीय) श्री ओमप्रकाश सारण ,आईएएस प्रशिक्षु श्री उमेश कुमार, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री शाहीन सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsछत्तीसगढ प्रदेश के बस्तर के अबूझमाड़ में 79 साल बाद अब रावघाट से छग कई राजधानी रायपुर तक…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज आजमगढ़। फूलपुर पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी/नगरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेंदुए के आतंक के बाद अब भालू की मौजूदगी लोगों के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी हरिद्वार। दशहरा पर्व पर मेला स्थलों और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा,…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगु / रावतभाटा। अष्टमी एवं नवमी के पावन अवसर पर सेवा और समर्पण की भावना…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को महानवमी का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।