Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

विश्वविद्यालय के युवक छात्रावास में आयोजित किया गया उन्मुखीकरण कार्यक्रम

28 Sep 2026, 03:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विश्वविद्यालय के युवक छात्रावास में आयोजित किया गया उन्मुखीकरण कार्यक्रम - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट छात्रावास में युवक छात्रावास के नव प्रवेशित छात्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम 'नव पल्लव 2026 ' आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ, माँ सरस्वती और डॉ.

हरीसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में चीफ वार्डन, प्रो.

सुशील काशव ने विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन और छात्रावासी जीवन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि, यही समय है जब आपके भविष्य की दिशा और दशा तय होती है।

अतः सभी विद्यार्थियों को एक-एक क्षण का उपयोग भविष्य संवारने में लगाना चाहिए। आर्यभट्ट छात्रावास के वार्डन, डॉ.

अखिलेश सिंह ने छात्रों को अपने आचार विचार को सुव्यवस्थित करने और अपने छात्रावासी जीवन में स्वच्छता और अच्छे गुणों की आदत बनाने पर जोर दिया। रमन एवं भाभा छात्रावास के वार्डन, डॉ.

अभिज्ञान द्विवेदी ने छात्रों को डॉ. हरीसिंह गौर जी के व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा सागर में विश्वविद्यालय बनाने के अमूल्य योगदान का उल्लेख किया और छात्रों को महापुरुषों की जीवनी से सीख लेने की बात कही।

विवेकानंद हॉस्टल के वार्डन, डॉ दिवाकर झा ने छात्रों को छात्रावास के नियमों से परिचित कराया तथा वार्डन डॉ. रवि भट्ट ने छात्रों के कर्तव्यों का विशेष रूप से उल्लेख किया।

टैगोर हॉस्टल के वार्डन, डॉ. महेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में, अन्य वार्डन डॉ.

बिपिन कुमार, डॉ. सत्यम, डॉ.

सुशांत, डॉ. पी.

सिंह, डॉ. राकेश सोनी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

एमपी भाजपा की कमान संभालते ही एक्शन में विप्लब देब: भोपाल पहुंच वरिष्ठ नेताओं से करेंगे खास चर्चा
Indore28 Sep

एमपी भाजपा की कमान संभालते ही एक्शन में विप्लब देब: भोपाल पहुंच वरिष्ठ नेताओं से करेंगे खास चर्चा

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS भोपाल/ मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर में 92 लाख रुपये की अवैध गर्भपात किट बरामद; नवरात्रि से पूर्व बड़ी कार्रवाई पर उषा ठाकुर ने जताई चिंता
Indore28 Sep

इंदौर में 92 लाख रुपये की अवैध गर्भपात किट बरामद; नवरात्रि से पूर्व बड़ी कार्रवाई पर उषा ठाकुर ने जताई चिंता

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर/ नवरात्र से पहले औषधि विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे गोविंदा, की विशेष पूजा-अर्चना करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहे, पुजारी ने विधि-विधान से कराई पूजा
Agar-Malwa28 Sep

मां बगलामुखी के दरबार पहुंचे गोविंदा, की विशेष पूजा-अर्चना करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहे, पुजारी ने विधि-विधान से कराई पूजा

नलखेड़ा। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!