Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

सेवा समर्पण जन भागीदारी का संदेश लेकर वडगाव से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा पहुंची तावडू ।

28 Sep 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा समर्पण जन भागीदारी का संदेश लेकर वडगाव से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा पहुंची तावडू । - नूँह, हरियाणा

सेवा, समर्पण व जनभागीदारी का संदेश लेकर वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा पहुंची तावडू।

खोरी कलां गांव में सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल तंवर ने माला पहनाकर किया सेवा यात्रियों का स्वागत।

तावडू, नूंह, 28 सितंबर। सेवा, समर्पण और जनसेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक सेवा यात्रा सोमवार को नूंह जिले के तावडू क्षेत्र में पहुंची। राजस्थान से होते हुए नूंह जिले में प्रवेश करने पर यात्रा का तावडू क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य स्वागत किया गया।
सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र में बाइक सेवा यात्रा के नूंह जिले में प्रवेश करने पर खोरी कलां गांव में पुलिस चौकी के पास सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल तंवर ने यात्रा में शामिल सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यात्रा के विधानसभा क्षेत्र में आगे बढ़ने के दौरान आमजन ने तावडू बाईपास पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। तावडू बावला चौक पर भाजपा ओबीसी जिला मोर्चा के उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने गुलदस्ता भेंट कर यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा तावडू विजय चौक, तावडू-पटौदी चौक तथा पढेनी गांव में भी बाइक सेवा यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर यात्रा के स्वागत के लिए सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल तंवर, जिला महामंत्री एवं यात्रा संयोजक मुकेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष तावडू शिवम गर्ग, खोरी कलां के सरपंच सुरेश, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष तावडू सुनील कुमार, पवन कुमार, जसवंत रांगला सरपंच, सोनू सरपंच खोरी खुर्द, विनय पाल सरपंच राठीवास, दिनेश बंसल खोरी, पंकज कुमार पार्षद/महामंत्री तावडू, पवन कुमार पार्षद/महामंत्री तावडू, अमरपाल सचिव, संदीप प्रजापत सचिव, सौरव कुमार उपाध्यक्ष तथा रामनिवास जांगड़ा सदस्य मार्केट कमेटी तावडू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पुलिस स्मृति दिवस एवं झंडा दिवस कार्यक्रम के तहत वीरवार को जिला पुलिस रेवाड़ी द्वारा शहीद सिपाही माहीचंद व शहीद एएसआई चंद्रहास को श्रद्धांजलि अर्पित करके परिजनों को किया गया सम्मानि
आमजन को बिजली व पेयजल की सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रशासन प्रयासरत: डीसी डॉ. वैशाली शर्मा
Jind23 Oct

आमजन को बिजली व पेयजल की सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रशासन प्रयासरत: डीसी डॉ. वैशाली शर्मा

- आमजन को बिजली व पेयजल की सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रशासन प्रयासरत: डीसी डॉ. वैशाली शर्मा…

पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी पुलिस का सराहनीय कदम: बिजली कर्मियों की हड़ताल के दौरान संकटमोचक बनकर 100 से अधिक गांवों को दी राहत रेवाड़ी जिले में इन
Rewari23 Oct

रेवाड़ी पुलिस का सराहनीय कदम: बिजली कर्मियों की हड़ताल के दौरान संकटमोचक बनकर 100 से अधिक गांवों को दी राहत रेवाड़ी जिले में इन

रेवाड़ी ( सुरेश सिहाग) रेवाड़ी जिले में इन दिनों बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उत्पन्न हुए गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर -फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए महाराजगंज जिले में आज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ सम्पन्न
Mahrajganj23 Oct

गोरखपुर -फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए महाराजगंज जिले में आज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ सम्पन्न

महाराजगंज: 23 अक्टूबर 2026 गोरखपुर -फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए महाराजगंज जिले में आज शुक्रवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना शृंखला’ (23-24 अक्टूबर, 2026) के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
Mahrajganj23 Oct

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना शृंखला’ (23-24 अक्टूबर, 2026) के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!