*सीपीआर देकर पुलिसकर्मी ने बचाई मतदान ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी की जान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*सीपीआर देकर पुलिसकर्मी ने बचाई मतदान ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी की जान*
*थाना राणापुर क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 102 की घटना, तत्काल उपचार के लिए CHC राणापुर पहुंचाया*
वंदे भारत न्यूज जिला ब्यूरो झाबुआ।
जिला जनपद सदस्य उपचुनाव के दौरान दिनांक 28.09.2026 को थाना राणापुर क्षेत्रांतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 102, प्राथमिक शाला भवन छायन सेमलखेड़ी में ड्यूटी पर तैनात पीठासीन अधिकारी श्री दयाराम पिता गजराज चौहान, पालिटेक्निक कॉलेज झाबुआ को अचानक सीने में दर्द हुआ और वे खड़े-खड़े गिर पड़े।
घटना के दौरान मतदान केंद्र पर ड्यूटी में तैनात प्रआर. 298 चन्द्र प्रकाश, थाना रायपुरिया ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए पीठासीन अधिकारी को सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) दिया, जिससे उनकी स्थिति में सुधार हुआ और उनकी जान बचाने में मदद मिली।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक के.सी. सिर्वी द्वारा तत्काल सेक्टर मोबाइल क्रमांक 08 के अधिकारी उनि. वेस्ता सोलंकी, थाना झाबुआ कोतवाली को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा पीठासीन अधिकारी को तत्काल सीएचसी राणापुर पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।
पुलिसकर्मियों की तत्परता एवं समय पर की गई चिकित्सकीय सहायता से पीठासीन अधिकारी श्री दयाराम चौहान को आवश्यक उपचार मिल सका।
सराहनीय कार्य
– निरीक्षक के.सी. सिर्वी, थाना प्रभारी राणापुर
– उनि. वेस्ता सोलंकी, थाना झाबुआ कोतवाली
– प्रआर. 298 चन्द्र प्रकाश, थाना रायपुरिया
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

खानपुर।परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में पानी के भराव के चलते सैकड़ों बीघा में खड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
एटा! ग्राम पंचायत धौलेश्वर के कासिमपुर गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का मुख्य रास्ता वर्षों…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग गाजियाबाद। ग्राम पंचायत मसूरी…
पूरी खबर पढ़ें →
बयाना अस्पताल में 3 साल बाद सोनोग्राफी जांच फिर से शुरू, सीएम के निर्देश पर सोनोलॉजिस्ट डॉक्टर तैनात,…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रेस विज्ञप्ति* *02 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम*…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदिनांकः 29.09.2026 01 वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार, • थानाः-बौण्डी श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।