Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

बस स्टैंड के पीछे जुआ-सट्टा खिलाते 3 गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, एसडीओपी के नेतृत्व में टीम ने दी दबिश

29 Sep 2026, 04:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बस स्टैंड के पीछे जुआ-सट्टा खिलाते 3 गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, एसडीओपी के नेतृत्व में टीम ने दी दबिश - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पीछे जुआ-सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों का बस स्टैंड परिसर में पैदल जुलूस भी निकाला।

जानकारी के मुताबिक, बस स्टैंड के पीछे जुआ-सट्टा संचालित होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। एसडीओपी नीलम बघेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र में दबिश दी और मौके से तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

आरोपियों से लगवाए नारे

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से “सट्टा लिखना पाप है… पुलिस हमारी बाप है” जैसे नारे भी लगवाए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को बस स्टैंड परिसर में पैदल घुमाया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई का उद्देश्य अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में कानून का भय पैदा करना है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर मनाया गया विश्व हृदय दिवस
Rae Bareli29 Sep

नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर मनाया गया विश्व हृदय दिवस

नसीराबाद। चैतन्य सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया…

पूरी खबर पढ़ें →
*सीपीआर देकर पुलिसकर्मी ने बचाई मतदान ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी की जान
Jhabua29 Sep

*सीपीआर देकर पुलिसकर्मी ने बचाई मतदान ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी की जान

*सीपीआर देकर पुलिसकर्मी ने बचाई मतदान ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी की जान* *थाना राणापुर क्षेत्र के मतदान…

पूरी खबर पढ़ें →
परवन बांध में पानी रोकने से पकी फसलें जलमग्न, किसानों ने सौंपा ज्ञापन; पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के हस्तक्षेप पर आज ही गेट खोलने के निर्देश
Jhalawar29 Sep

परवन बांध में पानी रोकने से पकी फसलें जलमग्न, किसानों ने सौंपा ज्ञापन; पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के हस्तक्षेप पर आज ही गेट खोलने के निर्देश

​खानपुर।परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में पानी के भराव के चलते सैकड़ों बीघा में खड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
आखिर कब टूटेगी प्रशासन की नींद? बदहाल रास्ते ने ग्रामीणों की बढ़ाई मुसीबत!
Etah29 Sep

आखिर कब टूटेगी प्रशासन की नींद? बदहाल रास्ते ने ग्रामीणों की बढ़ाई मुसीबत!

एटा! ग्राम पंचायत धौलेश्वर के कासिमपुर गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का मुख्य रास्ता वर्षों…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस विज्ञप्ति ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग
Ghaziabad29 Sep

प्रेस विज्ञप्ति ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग

ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग गाजियाबाद। ग्राम पंचायत मसूरी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!