Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghaziabad

प्रेस विज्ञप्ति ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग

29 Sep 2026, 04:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रेस विज्ञप्ति ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग - GHAZIABAD, उत्तर प्रदेश

ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग
गाजियाबाद। ग्राम पंचायत मसूरी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने एवं ग्रामीणों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर गांव के जिम्मेदार लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), गाजियाबाद को ज्ञापन सौंपकर मसूरी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायत मसूरी की आबादी लगभग 60 से 70 हजार है। इतनी बड़ी आबादी के बावजूद उप स्वास्थ्य केंद्र पर लंबे समय से स्थायी डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है।

आपातकालीन स्थिति, महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग की कि मसूरी उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ तथा आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के लिए बाहर न जाना पड़े।

इस अवसर पर बीडीसी सदस्य मुंशी नजर मोहम्मद, ग्राम पंचायत सदस्य छोटे, ग्राम पंचायत सदस्य अफसर अली, खुर्रम सहित गांव के अन्य जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। अफसर अली, जिला अध्यक्ष, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, गाजियाबाद ने कहा कि मसूरी की बड़ी आबादी को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था होना बेहद आवश्यक है।

ग्रामीणों की इस मांग को संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा गया है और उम्मीद है कि जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। — जारीकर्ता
अफसर अली
जिला अध्यक्ष
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, गाजियाबाद

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर मनाया गया विश्व हृदय दिवस
Rae Bareli29 Sep

नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर मनाया गया विश्व हृदय दिवस

नसीराबाद। चैतन्य सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया…

पूरी खबर पढ़ें →
*सीपीआर देकर पुलिसकर्मी ने बचाई मतदान ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी की जान
Jhabua29 Sep

*सीपीआर देकर पुलिसकर्मी ने बचाई मतदान ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी की जान

*सीपीआर देकर पुलिसकर्मी ने बचाई मतदान ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी की जान* *थाना राणापुर क्षेत्र के मतदान…

पूरी खबर पढ़ें →
परवन बांध में पानी रोकने से पकी फसलें जलमग्न, किसानों ने सौंपा ज्ञापन; पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के हस्तक्षेप पर आज ही गेट खोलने के निर्देश
Jhalawar29 Sep

परवन बांध में पानी रोकने से पकी फसलें जलमग्न, किसानों ने सौंपा ज्ञापन; पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के हस्तक्षेप पर आज ही गेट खोलने के निर्देश

​खानपुर।परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में पानी के भराव के चलते सैकड़ों बीघा में खड़ी…

पूरी खबर पढ़ें →
आखिर कब टूटेगी प्रशासन की नींद? बदहाल रास्ते ने ग्रामीणों की बढ़ाई मुसीबत!
Etah29 Sep

आखिर कब टूटेगी प्रशासन की नींद? बदहाल रास्ते ने ग्रामीणों की बढ़ाई मुसीबत!

एटा! ग्राम पंचायत धौलेश्वर के कासिमपुर गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का मुख्य रास्ता वर्षों…

पूरी खबर पढ़ें →
चौराहेसदर चौराहे पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प।
Pratapgarh29 Sep

चौराहेसदर चौराहे पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह के प्रतापगढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!