निजी रैयती जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध निर्माण व सरकारी राशि का दुरुपयोग की शिकायत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
29 सितंबर 2026
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मंगलवार को जन शिकायत कोषांग के प्रभारी श्री उमेश हांसदा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम जनों की समस्याएं सुनीं।
इसमें तेतुलमारी निवासी एवं बीसीसीएल से सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक ने अपनी निजी रैयती भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध निर्माण कराने एवं सरकारी फंड के दुरुपयोग की शिकायत की। उन्होंने बताया कि तेतुलमारी थाना के समीप, मैगज़ीन घर के पास उनकी एवं उनके भाई की 4 एकड़ 20 डिसमिल निजी रैयती जमीन है। बताया कि क्षेत्र के दबंग स्थानीय प्रशासन को गुमराह करके बिना किसी एनओसी के उनकी निजी जमीन पर जबरन सरकारी भवन का निर्माण करा रहे है। जबकि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा उनके पक्ष में फैसला दिया जा चुका है। न्यायालय के आदेश के बावजूद दबंगों द्वारा प्रशासन को बरगलाकर निजी लाभ व सरकारी राशि के गबन के उद्देश्य से निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने संपत्ति व अधिकारों की रक्षा करने की गुहार लगाई।
इसके अलावा जनता दरबार में ऑनलाइन लगान जमा नहीं होने, बेलगड़िया में आवास आवंटित करने, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन का पुनः मूल्यांकन करने एवं उचित मुआवजा दिलाने, चौकीदार नियुक्ति में रिक्त पदों पर पुनः बहाली करने, भूले 'डी' ब्लॉक में बड़ा कब्रिस्तान की घेराबंदी और सौंदर्य करण करने, राशन कार्ड बनाने सहित अन्य शिकायत प्राप्त हुई।
जनता दरबार में प्राप्त आम जनों की शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*सीपीआर देकर पुलिसकर्मी ने बचाई मतदान ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी की जान* *थाना राणापुर क्षेत्र के मतदान…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर।परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में पानी के भराव के चलते सैकड़ों बीघा में खड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
एटा! ग्राम पंचायत धौलेश्वर के कासिमपुर गांव में ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का मुख्य रास्ता वर्षों…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम पंचायत मसूरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की मांग गाजियाबाद। ग्राम पंचायत मसूरी…
पूरी खबर पढ़ें →
बयाना अस्पताल में 3 साल बाद सोनोग्राफी जांच फिर से शुरू, सीएम के निर्देश पर सोनोलॉजिस्ट डॉक्टर तैनात,…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रेस विज्ञप्ति* *02 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम*…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।