करियर मेले में युवाओं को मिला मार्गदर्शन,अवसरों को पहचानें युवा, कौशल और संकल्प से बनाएं अपना भविष्य- विधायक लारिया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार एवं करियर के बेहतर अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय करियर अवसर मेला (रोजगार मेला) आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विधायक लारिया की गरिमामयी उपस्थिति ने मेले में शामिल विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि आज के दौर में सफलता के लिए शिक्षा के साथ कौशल, अनुशासन और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।
युवाओं को अपनी प्रतिभा और रुचि के अनुरूप करियर का लक्ष्य निर्धारित कर उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए। अपने उद्बोधन में लारिया ने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ने के साथ उन्हें अपनी क्षमता पहचानने और भविष्य की दिशा तय करने का मंच प्रदान करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें अवसर में बदलने का प्रयास करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है।
सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर यही युवा अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न रोजगार एवं करियर अवसरों की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।
नपाध्यक्ष मकरोनिया, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी, प्रतिभागी, प्रार्चाय और महाविद्यालयीन परिवार उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जावरा - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा कार्य के संपन्न होने पर आंगन मिलन सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
*बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित* पाली, 29 सितम्बर। जिला बाल संरक्षण इकाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*एएनएम प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित, 45 सीटों के लिए निर्धारित कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थियों…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
नमस्कार आप देख रहे हैं , वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ समृद्ध वंदे भारत लाइव टीवी न्यूजEDITOR B…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।