Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

चमनलाल कॉलेज के छह स्टूडेंट्स ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा दो छात्राओं का विदेश में चयन

29 Sep 2026, 05:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चमनलाल कॉलेज के छह स्टूडेंट्स ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा दो छात्राओं का विदेश में चयन - HARIDWAR, उत्तराखंड

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

चमनलाल कॉलेज के छह स्टूडेंट्स ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा
दो छात्राओं का विदेश में चयन

लंढौरा (हरिद्वार)। चमन लाल महाविद्यालय के छह छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कॉलेज की दो छात्राओं ने कनाडा और इटली में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विगत पांच वर्षों से महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं निरंतर यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट तथा गेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

यूजीसी द्वारा घोषित नेट परीक्षा परिणाम में राजनीतिक विज्ञान विभाग के कामेश्वर धीमान ने असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के लिए नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। पुस्तकालय विज्ञान विभाग की तमन्ना और आकाश कुमार ने भी नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कॉमर्स विभाग की रश्मि और हिना जहीर ने असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के लिए नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। भूगोल विभाग के विपुल कुमार ने भी असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के लिए नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने कहा कि विगत पांच वर्षों में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के 60 छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट तथा गेट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को प्रवेश के बाद से ही उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है और काउंसलिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय की बीकॉम की छात्रा प्रीतपाल कौर ने उच्च अध्ययन के लिए कनाडा में तथा इसी विभाग की छात्रा देवांशिका शर्मा ने इटली में पीएचडी उपाधि कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है।

महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन सफलताओं से महाविद्यालय गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से इन मेधावी विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने नेट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को तैयार करने में योगदान देने वाले संबंधित विभागों के शिक्षकों की भी सराहना की।
प्रबंध समिति अध्यक्ष ने कहा कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाले समारोह में इन सभी सफल छात्र-छात्राओं तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ભાટસણ આંગણવાડી કેન્દ્ર ખાતે આંગણ મિલન સેવા કાર્યક્રમ યોજાયો
Patan29 Sep

ભાટસણ આંગણવાડી કેન્દ્ર ખાતે આંગણ મિલન સેવા કાર્યક્રમ યોજાયો

પાટણ | સરસ્વતી તાલુકાના ભાટસણ આંગણવાડી કેન્દ્ર ખાતે ‘આંગણ મિલન સેવા કાર્યક્રમ’ની ઉજવણી ભાટસણ પી.એમ.શ્રી શાળાના શિક્ષક નિલેશભાઈ…

पूरी खबर पढ़ें →
02 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम*
Haridwar29 Sep

02 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम*

*प्रेस विज्ञप्ति* *02 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जनपद में होंगे विविध कार्यक्रम*…

पूरी खबर पढ़ें →
સૂત્રાપાડા બીચ ખાતે મેગા ક્લીનઅપ ડ્રાઇવ યોજાઈ
Gir Somnath29 Sep

સૂત્રાપાડા બીચ ખાતે મેગા ક્લીનઅપ ડ્રાઇવ યોજાઈ

સેવા સંકલ્પ અભિયાન અંતર્ગત સૂત્રાપાડા બીચ ખાતે મદદગાર ફાઉન્ડેશન દ્વારા મેગા ક્લીનઅપ ડ્રાઇવનું સફળ આયોજન કરવામાં આવ્યું હતું.…

पूरी खबर पढ़ें →
700 से अधिक विद्यालयों को पीछे छोड़ सांदीपनि विद्यालय गढ़ाकोटा ने रचा राष्ट्रीय इतिहास
Sagar29 Sep

700 से अधिक विद्यालयों को पीछे छोड़ सांदीपनि विद्यालय गढ़ाकोटा ने रचा राष्ट्रीय इतिहास

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय सांदीपनि विद्यालय, गढ़ाकोटा ने शिक्षा के क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
भारत सेवा संकल्प अभियान में अव्यवस्था, बच्चों के लिए चार्ट-पेपर और पानी तक नहीं
Sarangarh-Bilaigarh29 Sep

भारत सेवा संकल्प अभियान में अव्यवस्था, बच्चों के लिए चार्ट-पेपर और पानी तक नहीं

सरसींवा में परिक्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन पर उठे सवाल, प्राचार्य के कथित जवाब ने बढ़ाई नाराजगी सारंगढ़-बिलाईगढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!