सेवा संकल्प के अंतर्गत संकल्प की रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सेवा संकल्प के अंतर्गत संकल्प की रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
रहटगांव, 29 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी मंडल रहटगांव द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “संकल्प की रंगोली” प्रतियोगिता का आयोजन एन.एस. पालीवाल स्कूल ग्राउंड, रहटगांव में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता, सेवा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम जैसे विषयों पर आकर्षक एवं रचनात्मक रंगोलियां बनाईं।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेता एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलता है और उनमें सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी श्रीमती पूजा शर्मा जी तथा रानी कनेरे के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री श्रीमती सपना अग्रवाल संयोजक एवं भाजपा मंडल महामंत्री श्री रामकृष्ण सोलंकी जी, सह-संयोजक श्री धर्मेंद्र यादव श्रीमती सविता शर्मा एवं श्रीमती ममता राठौर सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मंडल महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित रहीं।
विद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं स्टाफ की उपस्थिति में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना की। आयोजन के माध्यम से सेवा, संस्कार और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का सकारात्मक प्रयास किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए…
पूरी खबर पढ़ें →
कक्षा 8वीं में cmrise पद्मा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंपू लश्कर में पढ़ती है, उसका कसूर सिर्फ इतना…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में…
पूरी खबर पढ़ें →
अंजड। स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय, अंजड, जिला बड़वानी में दिनांक 29 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान-2026, ईको…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश में आए…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार एवं करियर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।