Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Barwani

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षण एवं सेवा का लिया संकल्प

29 Sep 2026, 07:15 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षण एवं सेवा का लिया संकल्प - बड़वानी, मध्य प्रदेश

अंजड। स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय, अंजड, जिला बड़वानी में दिनांक 29 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान-2026, ईको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ में पौधों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.

उमेश कुमार काकेश्वर, महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर सभी ने पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों की स्मृति में एक-एक पौधे को गोद लेकर उसे बड़ा कर वृक्ष बनने तक उसकी निरंतर सेवा एवं देखभाल करने का संकल्प लिया।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम.

एस. मोरी एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.

सुरेश काग ने पौधों के संरक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक पौधे पर उसे गोद लेने वाले व्यक्ति की नेम प्लेट लगाने का सुझाव दिया। इससे पौधों की देखभाल के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी सुनिश्चित होने के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति अपनत्व की भावना भी विकसित होगी।

महाविद्यालय की साक्षी चौबे, वैष्णवी धनगर ,हनीषा जमरे,नेहा अलोने, लक्ष्मी बघेल तथा अन्य विद्यार्थियों ने भी पौधों को गोद लेकर उनके संवर्धन संरक्षण का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ.

सुभाष सोलंकी ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों को बड़े वृक्ष बनने तक नियमित रूप से पानी, खाद एवं आवश्यक संरक्षण प्रदान करना भी हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में ईको क्लब नोडल प्रो.

माया कनासे, सेवा संकल्प अभियान नोडल डॉ. डी.

आर. यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो.

हिमांशु मकवाना सहित समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Katni29 Sep

नागरिकोंकी अपेक्षाओं और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रही महापौर जन सुनवाई

कटनी आपको बता दें कि शहर के नागरिकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को जानने के उद्देश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
फुटपाथ पर पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई, 18 चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई, ₹9,000 समन शुल्क वसूल
Sagar29 Sep

फुटपाथ पर पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई, 18 चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई, ₹9,000 समन शुल्क वसूल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए…

पूरी खबर पढ़ें →
“बेटी को न्याय कब मिलेगा? मासूम छात्रा से मारपीट के आरोपों पर प्रशासन मौन क्यों?”
Gwalior29 Sep

“बेटी को न्याय कब मिलेगा? मासूम छात्रा से मारपीट के आरोपों पर प्रशासन मौन क्यों?”

कक्षा 8वीं में cmrise पद्मा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंपू लश्कर में पढ़ती है, उसका कसूर सिर्फ इतना…

पूरी खबर पढ़ें →
अतिवृष्टि से फसल क्षति का त्वरित आकलन और मैदानी सर्वे प्रारंभ,कलेक्टर ने सभी एसडीएम को शत-प्रतिशत सर्वे कराने के दिए निर्देश
Sagar29 Sep

अतिवृष्टि से फसल क्षति का त्वरित आकलन और मैदानी सर्वे प्रारंभ,कलेक्टर ने सभी एसडीएम को शत-प्रतिशत सर्वे कराने के दिए निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प के अंतर्गत संकल्प की रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
Harda29 Sep

सेवा संकल्प के अंतर्गत संकल्प की रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

सेवा संकल्प के अंतर्गत संकल्प की रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत रहटगांव, 29 सितंबर 2026।…

पूरी खबर पढ़ें →
कला पथिक दल का प्रभावी नुक्कड़ मंचीय कार्यक्रम, विधायक लारिया की उपस्थिति में गूंजा सकारात्मक बदलाव का संदेश
Sagar29 Sep

कला पथिक दल का प्रभावी नुक्कड़ मंचीय कार्यक्रम, विधायक लारिया की उपस्थिति में गूंजा सकारात्मक बदलाव का संदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश में आए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!