Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

कला पथिक दल का प्रभावी नुक्कड़ मंचीय कार्यक्रम, विधायक लारिया की उपस्थिति में गूंजा सकारात्मक बदलाव का संदेश

29 Sep 2026, 07:15 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कला पथिक दल का प्रभावी नुक्कड़ मंचीय कार्यक्रम, विधायक लारिया की उपस्थिति में गूंजा सकारात्मक बदलाव का संदेश - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश में आए सकारात्मक बदलावों, जनकल्याणकारी कार्यों और सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को रजाखेड़ी बजरिया स्थित टीन शेड में कला पथिक दल द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रभावी मंचन किया गया। कार्यक्रम में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में गायन, वादन एवं नुक्कड़ मंचीय माध्यम से सामाजिक सरोकार, जनसेवा और देश में हुए सकारात्मक परिवर्तनों को सरल, रोचक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध किया और सेवा, सहभागिता तथा सकारात्मक सोच के संदेश को सहज रूप से लोगों तक पहुंचाया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजाखेड़ी के विद्यार्थियों की सहभागिता रही। विद्यार्थियों ने मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों को केवल देखा ही नहीं, बल्कि उन्हें सामाजिक जीवन से जोड़कर समझने का अवसर भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि पुस्तकों से मिलने वाली शिक्षा के साथ समाज और देश में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों को प्रत्यक्ष रूप से समझना बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सांस्कृतिक माध्यमों से दिया गया संदेश लंबे समय तक स्मृति में रहता है और बच्चों में जिम्मेदारी, संवेदनशीलता तथा राष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करता है।

सांस्कृतिक प्रस्तुति जैसे माध्यमों की यही विशेषता रही कि उन्होंने जटिल विषयों को संवाद, अभिनय, संगीत और स्थानीय भाषा-शैली के माध्यम से सहज बनाकर आमजन तक पहुंचाया। इससे सेवा कार्यों और विकास की अवधारणा को केवल सूचना के रूप में नहीं, बल्कि अनुभव और सहभागिता के रूप में समझने का अवसर मिला।

विधायक लारिया ने कला पथिक दल के कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समाज को जोड़ने, जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे देश में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों को समझें और स्वयं भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की भावना विकसित करें।

इस सार्थक एवं सारगर्भित कार्यक्रम के दौरान विधायक लारिया ने युवाओं एवं नागरिकों को जागरूक एवं प्रेरित कर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कला पथिक दल, नपाध्यक्ष मकरोनिया, पार्षदगण, एल्डरमैन,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति, सीएमओ मकरोनिया सहित नपा अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने रजाखेड़ी बजरिया में सेवा, संस्कार और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Katni29 Sep

नागरिकोंकी अपेक्षाओं और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रही महापौर जन सुनवाई

कटनी आपको बता दें कि शहर के नागरिकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को जानने के उद्देश्य…

पूरी खबर पढ़ें →
फुटपाथ पर पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई, 18 चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई, ₹9,000 समन शुल्क वसूल
Sagar29 Sep

फुटपाथ पर पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई, 18 चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई, ₹9,000 समन शुल्क वसूल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए…

पूरी खबर पढ़ें →
“बेटी को न्याय कब मिलेगा? मासूम छात्रा से मारपीट के आरोपों पर प्रशासन मौन क्यों?”
Gwalior29 Sep

“बेटी को न्याय कब मिलेगा? मासूम छात्रा से मारपीट के आरोपों पर प्रशासन मौन क्यों?”

कक्षा 8वीं में cmrise पद्मा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंपू लश्कर में पढ़ती है, उसका कसूर सिर्फ इतना…

पूरी खबर पढ़ें →
अतिवृष्टि से फसल क्षति का त्वरित आकलन और मैदानी सर्वे प्रारंभ,कलेक्टर ने सभी एसडीएम को शत-प्रतिशत सर्वे कराने के दिए निर्देश
Sagar29 Sep

अतिवृष्टि से फसल क्षति का त्वरित आकलन और मैदानी सर्वे प्रारंभ,कलेक्टर ने सभी एसडीएम को शत-प्रतिशत सर्वे कराने के दिए निर्देश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षण एवं सेवा का लिया संकल्प
Barwani29 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षण एवं सेवा का लिया संकल्प

अंजड। स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय, अंजड, जिला बड़वानी में दिनांक 29 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान-2026, ईको…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प के अंतर्गत संकल्प की रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
Harda29 Sep

सेवा संकल्प के अंतर्गत संकल्प की रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

सेवा संकल्प के अंतर्गत संकल्प की रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत रहटगांव, 29 सितंबर 2026।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!