अतिवृष्टि से फसल क्षति का त्वरित आकलन और मैदानी सर्वे प्रारंभ,कलेक्टर ने सभी एसडीएम को शत-प्रतिशत सर्वे कराने के दिए निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में सागर जिला प्रशासन द्वारा जिले के जिन क्षेत्रों में अतिवृष्टि हुई है वहां फसल क्षति का त्वरित आकलन और सर्वे कार्य जारी है।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के मैदानी अमले को निर्देशित किया है कि जिले में आकस्मिक अतिवृष्टि एवं बेमौसम बारिश से खरीफ सीजन की फसलों विशेषकर सोयाबीन, मक्का, उड़द एवं अन्य तिलहन व दलहन फसलों को हुए नुकसान का पारदर्शी व शत-प्रतिशत सटीक सर्वे किया जाए। सर्वे टीम को खेतों में जाकर प्रत्यक्ष निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
पटवारी व्यक्तिगत रूप से प्रभावित खेतों में पहुंचकर क्षति का आकलन करेंगे, ताकि कोई भी पात्र किसान सर्वे से वंचित न रहे। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को जल्द से जल्द विस्तृत सर्वेक्षण प्रतिवेदन जिला मुख्यालय प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बताया कि सर्वेक्षण प्रक्रिया पूर्ण होते ही प्रभावित किसानों की सूची तैयार की जाएगी। जिन किसानों की फसलें अतिवृष्टि से प्रभावित पाई जाएंगी, उन्हें नियमानुसार त्वरित राहत राशि स्वीकृत कराई जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जावरा - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा कार्य के संपन्न होने पर आंगन मिलन सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
*बाल संरक्षण एवं बाल नशा मुक्ति संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित* पाली, 29 सितम्बर। जिला बाल संरक्षण इकाई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*एएनएम प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित, 45 सीटों के लिए निर्धारित कटऑफ के आधार पर अभ्यर्थियों…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
नमस्कार आप देख रहे हैं , वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ समृद्ध वंदे भारत लाइव टीवी न्यूजEDITOR B…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित आपदा मित्र योजना…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।