Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

विकसित भारत- जन सेवा शिविर खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र परिवारों को योजना का लाभ देने के लिए पंचायत समिति व ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होंगे सेवा सेतु शिविर* 30 सित

29 Sep 2026, 11:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

डीडवाना-कुचामन, जिले में राज्य सरकार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशन में जिले में खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा पात्र परिवारों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पंचायत समिति स्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इन शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा समस्त उचित मूल्य दुकानदार उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर रहे हैं जिसमें खाद्य सुरक्षा में नवीन पात्र परिवारों का समावेशन आधार सिडिंग, आधार केवाईसी एवं एलपीजी आईडी मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से जिला डीडवाना-कुचामन में खाद्य सुरक्षा में जुड़े सभी परिवारों को आधार सिडिंग एवं ईकेवाईसी होने से राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों को युनिट के अनुसार राशन सामग्री प्राप्त होगी जिससे परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। एलपीजी आईडी की राशन कार्ड के साथ मैपिंग होने से राज्य सरकार की मंशा के अनुसार खाद्य सुरक्षा में जुड़े सभी परिवारों को 450 रूपये में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त होगा जिससे गरीब परीवारों को आर्थिक रूप से न केवल सहारा मिलेगा बल्कि ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं की धुएं से राहत मिलेगी।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि यह 'सेवा सेतु शिविर दिनांक 30 सितम्बर तक जारी रहेंगे। जिला रसद अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि अपनी नजदीकी उचित मूल्य दुकान पर जाकर जिन परिवारों की आधार सिडिंग, आधार ईकेवाईसी और एलपीजी आईडी मैपिंग नहीं है वो निःशुल्क करवा सकते है।

इन सेवा सेतु शिविर में वन नेशन वन राशन कार्ड, अन्त्योंदय परिवारों को मिलने वाली राशन सामग्री एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में जानकारी एवं प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman29 Sep

1 अक्टूबर को आयोजित होगा जिला स्तरीय ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

डीडवाना-कुचामन, राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी 1 अक्टूबर 2026 को डीडवाना के टाउन हॉल में जिला स्तरीय 'मुख्यमंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को संगीत मंच परिवार ने दी भावपूर्ण स्वरांजलि जन्मदिवस पर दीप प्रज्वलित कर कलाकारों ने प्रस्तुत किए उनके सदाबहार गीत
Jhalawar29 Sep

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को संगीत मंच परिवार ने दी भावपूर्ण स्वरांजलि जन्मदिवस पर दीप प्रज्वलित कर कलाकारों ने प्रस्तुत किए उनके सदाबहार गीत

झालावाड़, 29 सितंबर। संगीत मंच परिवार संस्थान, झालावाड़ की ओर से स्वर कोकिला भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर…

पूरी खबर पढ़ें →
नारायणपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा 9वां पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन
Mirzapur29 Sep

नारायणपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा 9वां पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन

नारायणपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा 9वां पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान आंगन मिलन कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!