Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

बिजली उपभोक्ताओं को झटका, मंहगी हुई बिजली, FPPA सरचार्ज बढ़ाकर 5.06%किया गया

30 Sep 2026, 04:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बिजली उपभोक्ताओं को झटका, मंहगी हुई बिजली, FPPA सरचार्ज बढ़ाकर 5.06%किया गया - सागर, मध्य प्रदेश

।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बिजली उपभोक्ताओं को अब एक बार फिर ज्यादा बिल चुकाना पड़ेगा। मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी ने फ्यूल एवं पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) की दर बढ़ा दी है।

24 सितंबर 2026 से अगले एक महीने के लिए यह सरचार्ज 4.59 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.06 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे बिजली की प्रति यूनिट लागत पर करीब चार पैसे का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

एफपीपीएएस का असर घरेलू सहित बिजली की अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर भी होगा। यह सरचार्ज ऊर्जा शुल्क के आधार पर लगाया जाता है और बिजली बिल में अलग से जोड़ा जाता है।

यानी सितंबर के बाद आने वाले बिलों में उपभोक्ताओं को इस बढ़े हुए शुल्क का असर दिखाई देगा। एफपीपीएएस बिजली उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले ईंधन और बिजली खरीद की वास्तविक लागत में होने वाले बदलाव की भरपाई के लिए लगाया जाता है।

मप्र विद्युत नियामक आयोग के नियमों के अनुसार इसकी गणना हर महीने की जाती है। लागत में बदलाव के आधार पर सरचार्ज की दर घट या बढ़ सकती है।

वितरण कंपनियों को एफपीपीएएस की गणना और वसूली से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने के साथ ही बिजली बिल में इसे अलग से दर्शाना होता है। इस साल एफपीपीएएस की दर में लगातार बदलाव हुआ है।

24 अप्रैल को यह 5.36 प्रतिशत था। इसके बाद 24 मई को घटकर 3.91 प्रतिशत, 24 जून को 1.11 प्रतिशत और 24 जुलाई को 3.77 प्रतिशत हुआ।

24 अगस्त से इसे बढ़ाकर 4.59 प्रतिशत किया गया था। अब 24 सितंबर से यह 5.06 प्रतिशत हो गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद
Kheri30 Sep

प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 ई-रिक्शा समेत कई वाहन बंद

लखीमपुर खीरी, 29 सितंबर। प्राइवेट बस एसोसिएशन की हड़ताल के बीच परिवहन विभाग ने अनधिकृत रूप से संचालित…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी ‘अनुगूंज से उद्घोष’ वर्चुअल कार्यशाला में 34 प्रतिभागियों का पंजीयन, ‘मेरी आवाज सुनो’ वीडियो किया लॉन्च
Agar-Malwa30 Sep

श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी ‘अनुगूंज से उद्घोष’ वर्चुअल कार्यशाला में 34 प्रतिभागियों का पंजीयन, ‘मेरी आवाज सुनो’ वीडियो किया लॉन्च

आगर-मालवा। श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, शासन की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध विधिक सेवाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur30 Sep

अंबिकापुर- दिल्ली रेल सेवा अब सप्ताह में दो दिन बढ़ाई गई

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अंबिकापुर- से राजधानी दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन 22407/22408 अंबिकापुर- हजरत निजामुद्दीन-…

पूरी खबर पढ़ें →
बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*
Satna30 Sep

बिरसिंहपुर–कोटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, हादसों को दे रहे न्योता*

🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ *सेमरिया मोड़ से पावर हाउस तक सड़क बदहाल, राहगीरों में नाराजगी — जिम्मेदार विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!