Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahendragarh

नारनौल के समीप दुलोठ जाट में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन*

30 Sep 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नारनौल के समीप दुलोठ जाट में 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन* - MAHENDRAGARH, हरियाणा

नारनौल 30 सितंबर नारनौल के समीप गांव गदुलोठ जाट में आयोजक किन्जा परिवार और ग्रामवासियों के द्वारा आयोजित 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक संगीतमय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें कथा से पूर्व बुधवार सुबह बाबा भैया मंदिर से कलश यात्रा का शुभारम्भ किया गया, जिसमे सर्वप्रथम मुख्य यजमान राकेश कुमार , सुरेश कुमार, महिपाल सिंह, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार एवं समस्त परिवार द्वारा आचार्य मनीष शास्त्री एवं पं यश शर्मा, पं गोपेश शर्मा ने विधि-विधान से श्री गणपति पूजन , कलश और नवग्रह तथा षोडश मातृका और पितरों का पूजन करवाया और सभी कलशों सहित ठाकुर जी का भी पूजन किया गया गया। *कथा के शुभारम्भ पर आचार्य बजरंग शास्त्री जी ने कलश यात्रा का शुभारम्भ करवाया और मंदिर से घोड़ी बग्गी, बैण्ड बाजे, राधाकृष्ण की मनमोहक झांकी और ध्वजा से युक्त भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई, जहाँ पर सर्वप्रथम मुख्य यजमान द्वारा भागवत जी का पूजन करवा कर भागवत जी को विराजमान किया गया और व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया फिर भागवत आचार्य पं.

बजरंग शास्त्री जी का तिलक माला के द्वारा आयोजक ने पूजन किया।*
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कथा के आयोजक कौशिक परिवार ने बताया की प्रतिदिन दोपहर 11 बजे से शाम 3 बजे तक आचार्य पं.बजरंग शास्त्री जी महाराज अपने मुखारबिंद से भक्तो को भागवत कथा का रसपान करवाएंगे और कथा के आयोजक किन्जा परिवार ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से इस धार्मिक आयोजन मे सपरिवार आकर कर भाग लेने की अपील की। प्रथम दिवस की कथा मे आचार्य बजरंग शास्त्री जी ने बताया की भागवत की कथा सहजता में मिलना बहुत कठिन है।

जीव के जब बहुत जन्मों के पुण्य उदय होते है तब श्रीमदभागवत कथा की प्रप्ति होती है। भागवत की कथा धन्य है, जो कष्टों को दूर करने वाली है, जो जीव श्रद्धा और विश्वास के साथ इस की कथा को श्रवण करता है।

प्रभु उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है और जीव परम पद को प्राप्त करता है। इस अवसर मुख्य रूप से समस्त किन्जा परिवार सहित सैकडों की संख्या में अनेक माताओ बहनो सहित काफी संख्या में अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सात दिवसीय भागवत कथा के बाद पितृ मोक्ष के लिए बोधगया पहुंचे
Gariyaband30 Sep

सात दिवसीय भागवत कथा के बाद पितृ मोक्ष के लिए बोधगया पहुंचे

देवभोग। देवभोग के प्रतिष्ठित व्यापारी लक्ष्मी नारायण अग्रवाल एवं उनके परिवार द्वारा ग्राम केसिंगा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!