Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

राधा तिराहा से डिंपल पेट्रोल पम्प रोड सहित मीट मार्केट के आस-पास से अतिक्रमण हटवाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया गया

01 Oct 2026, 02:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राधा तिराहा से डिंपल पेट्रोल पम्प रोड सहित मीट मार्केट के आस-पास से अतिक्रमण हटवाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया गया - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शहर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने पहुँचे निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने डिंपल पैट्रोल पंप से राधा तिराहा तक पैदल निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने उक्त सड़क मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण जमीदोज करवाएं।

उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण कर बनी बांस बल्ली की टपरिया सहित पक्के टीन सेड हटवाएँ। और स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों को आगे से अतिक्रमण न करने की समझाईस दी।

उन्होंने निगमकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा की सड़क पर अतिक्रमण करने वालों की सामग्री जब्त करें और चालानी कार्यवाही करें। यह सड़क रेल्वे स्टेशन पहुंच मार्ग और सब्जी मंडी आदि के कारण अधिक यातायात दबाव वाला सड़क मार्ग है।

नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग का चौड़ीकरण किया गया है, सुगम यातायात हेतु रोड की पर्याप्त चौड़ाई पर वाहनों की आवाजाही हो सके इसके लिए इस मुख्य सड़कमार्ग का अतिक्रमण मुक्त होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा की स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान एवं सेवा संकल्प अभियानों का उद्देश्य नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाते हुए सभी को जागरूक बनाना और विकसित भारत संकल्प से जोड़ना है ऐसे में सभी स्थानीय नागरिक अपने शहर को व्यवस्थित स्वच्छ सुंदर और विकसित बनाने में सहयोगी बने, वे न स्वयं किसी प्रकार का अतिक्रमण करें और न ही अपने आसपास किसी को करने दें।

जिम्मेदार नागरिक बने और जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत विशेष अभियान चलाकर की जा रही सड़कों की सफाई व्यवस्था सहित डिवाईडरों की साफ-सफाई देखी।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय रहवासियों व दुकानदारों से ठोस आपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रावधानों की चर्चा करते हुए 4 प्रकार के कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखने को कहा और सभी प्रकार का कचरा डस्टबिन के माध्यम से कचरा संग्रहण वाहनों में ही देने कहा। मीट मार्केट के दूसरी ओर बने सड़क मार्ग पर मांस-मछली विक्रेताओं एवं अन्य दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लगाए गए टीन सेड व त्रिपाल बांस पाईप आदि अन्य अतिक्रमण सामग्री हटवाई और सड़क पर अतिक्रमण न करने की समझाईस दी।

उन्होंने नगर निगम मीट मार्केट के पीछे की ओर बने मकानों की रहवासी महिलाओं से स्वच्छता संवाद किया और संवेदनशीलता दिखाते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आश्वासन दिया। उन्होंने उक्त क्षेत्र में बने नाले की तत्काल सफाई कराने और उक्त क्षेत्र में समग्र स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश सफाईमित्रों को दिए, साथ ही उक्त नाले को पूरी तरह ढकवाकर रोड की चौड़ाई बढ़ाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

“मेवाड़ को वंदे भारत की नई सौगात: सूरत-उदयपुर ट्रेन 4 अक्टूबर से, 7.5 घंटे में सफर”
Udaipur01 Oct

“मेवाड़ को वंदे भारत की नई सौगात: सूरत-उदयपुर ट्रेन 4 अक्टूबर से, 7.5 घंटे में सफर”

सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से नियमित संचालन में, डूंगरपुर-जावर को भी मिलेगा लाभ मेवाड़ और दक्षिण…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाया, लाखों के जेवरात लेकर फरार सेल्समैन बनकर घर में घुसा…

पूरी खबर पढ़ें →
एसपी कार्यालय के सामने पार्किंग की व्यवस्था नहीं, फरियादियों को हो रही परेशानी
Basti01 Oct

एसपी कार्यालय के सामने पार्किंग की व्यवस्था नहीं, फरियादियों को हो रही परेशानी

न्याय मार्ग पर 'वन-वे' का फरमान और पार्किंग का अकाल: न्याय की आस में पिसते फरियादी! बस्ती में…

पूरी खबर पढ़ें →
धौलपुर न्यूज़ | मनियां लोकेश कुमार एवं पुलिस जाप्ते की नई पहल, ग्रामीणों में चर्चा का विषय
Dholpur01 Oct

धौलपुर न्यूज़ | मनियां लोकेश कुमार एवं पुलिस जाप्ते की नई पहल, ग्रामीणों में चर्चा का विषय

धौलपुर न्यूज़ | मनियां लोकेश कुमार एवं पुलिस जाप्ते की नई पहल, ग्रामीणों में चर्चा का विषय धौलपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
राजाखेड़ा में वनभूमि अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से तारबंदी ढहाई गई धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र में वनभूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई
2.53 लाख का प्रतिबंधित तेल जब्त, 4 सैंपल जांच के लिए भेजे,1520 किलो खुला रिफाइंड सोयाबीन तेल मिला, दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई
Sagar01 Oct

2.53 लाख का प्रतिबंधित तेल जब्त, 4 सैंपल जांच के लिए भेजे,1520 किलो खुला रिफाइंड सोयाबीन तेल मिला, दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * देवास त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी और अमानक खाद्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!