Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गाजीपुर में अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी का भंडाफोड़, 38 हथियारों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार.

01 Oct 2026, 02:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाजीपुर में अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी का भंडाफोड़, 38 हथियारों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार. - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

खबर जनपद गाजीपुर से। अवैध शस्त्रों की तस्करी, बिक्री और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 01 अक्टूबर 2026 की देर रात कैथवलिया पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन कथित अंतर्राज्यीय शस्त्र तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, रात करीब 01:45 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ अवैध शस्त्र तस्कर भारी मात्रा में हथियार लेकर कैथवलिया पुलिया के पास एक दोपहिया वाहन के साथ मौजूद हैं और हथियारों की डिलीवरी की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया और स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी सुमित बालियान तथा कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी और निगरानी शुरू की। इसी दौरान पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल के पास तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन विश्वकर्मा पुत्र काशीनाथ विश्वकर्मा निवासी भदौरा, थाना गहमर, उम्र करीब 19 वर्ष, रवि कुमार पुत्र हरिशंकर चौधरी निवासी भदौरा, थाना गहमर, उम्र करीब 19 वर्ष तथा अभिषेक कुमार पुत्र धर्मराज राम निवासी फुल्ली, थाना दिलदारनगर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके पास और पिट्ठू बैगों से बड़ी संख्या में अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी में 18 पिस्टल .32 बोर, 01 पिस्टल .9 एमएम, 19 देशी तमंचे .315 बोर, 11 जिंदा कारतूस .32 बोर, 02 जिंदा कारतूस .9 एमएम तथा 05 जिंदा कारतूस .315 बोर शामिल हैं। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन, 900 रुपये नकद और TVS Apache मोटरसाइकिल संख्या UP61BJ5035 भी बरामद की गई है।
पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर क्षेत्र से अवैध हथियार लेकर गाजीपुर में उनकी डिलीवरी करने आए थे। पुलिस ने पूछताछ में सामने आए अन्य व्यक्तियों और संपर्कों की जानकारी का सत्यापन शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि हथियारों के स्रोत, तस्करी नेटवर्क, संभावित खरीदारों तथा आरोपियों के पूर्व और पश्चात संपर्कों की जांच के लिए तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
बरामद हथियारों के संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद हथियारों को पुलिस ने कब्जे में लेकर सील किया है तथा गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी ई-साक्ष्य के माध्यम से की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में दो अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी अभी शेष है।
इस कार्रवाई में स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी सुमित बालियान, चौकी प्रभारी गोरा बाजार शिवाकान्त मिश्रा, अपराध निरीक्षक/प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्रा सहित कोतवाली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। गाजीपुर पुलिस का कहना है कि अवैध शस्त्रों की तस्करी और संगठित आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bhart news

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

2.53 लाख का प्रतिबंधित तेल जब्त, 4 सैंपल जांच के लिए भेजे,1520 किलो खुला रिफाइंड सोयाबीन तेल मिला, दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई
Sagar01 Oct

2.53 लाख का प्रतिबंधित तेल जब्त, 4 सैंपल जांच के लिए भेजे,1520 किलो खुला रिफाइंड सोयाबीन तेल मिला, दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * देवास त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी और अमानक खाद्य…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर में अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी का भंडाफोड़, 38 हथियारों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार.
Ghazipur01 Oct

गाजीपुर में अंतर्राज्यीय अवैध शस्त्र तस्करी का भंडाफोड़, 38 हथियारों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार.

खबर जनपद गाजीपुर से। अवैध शस्त्रों की तस्करी, बिक्री और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: DPRO घनश्याम सागर के नोटिस का खेल या अवैध वसूली का नया जरिया? जांच के घेरे में परसरामपुर का मामला
Basti01 Oct

बस्ती: DPRO घनश्याम सागर के नोटिस का खेल या अवैध वसूली का नया जरिया? जांच के घेरे में परसरामपुर का मामला

बस्ती में DPRO घनश्याम सागर का कारनामा: नोटिस का डर दिखा कर अवैध वसूली का खेल या प्रशासनिक…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत की संकल्पना पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
Ghazipur01 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत की संकल्पना पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

खबर गाजीपुर से। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित भव्य कार्यक्रम का आयोजन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!