Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Umaria

प्रभारी मंत्री से मिले भाजपा युवा नेता दीपक शर्मा, मानपुर विधानसभा की समस्याओं पर कराया ध्यानाकर्षण मानपुर के मुद्दों पर मुखर हुए दीपक शर्मा, प्रभारी मंत्री के सामने अवैध गतिविधियो

01 Oct 2026, 06:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रभारी मंत्री से मिले भाजपा युवा नेता दीपक शर्मा, मानपुर विधानसभा की समस्याओं पर कराया ध्यानाकर्षण मानपुर के मुद्दों पर मुखर हुए दीपक शर्मा, प्रभारी मंत्री के सामने अवैध गतिविधियो - उमरिया, मध्य प्रदेश

नौरोजाबाद, उमरिया से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट
उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान के मानपुर प्रवास के दौरान भाजपा के सक्रिय जिला कार्यकर्ता, युवा समाजसेवी एवं पत्रकार दीपक शर्मा ने सिगुड़ी मोड़ बाईपास पर प्रभारी मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया।

दीपक शर्मा ने नगर परिषद मानपुर में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के साथ कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल तथा प्रकाश व्यवस्था जैसी समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराए जाने की मांग की।

इसके साथ ही उन्होंने नगर में भूमाफियाओं द्वारा कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर की जा रही अवैध खरीद-फरोख्त, निर्धारित अनुमति के बिना प्लाटिंग, शराब की कथित अवैध पैकारी एवं बिक्री तथा रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग रखी। दीपक शर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियों पर तत्काल अंकुश लगाया जाना जनहित में आवश्यक है।

उन्होंने मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों से जुड़े अन्य विकासात्मक मुद्दों को भी प्रभारी मंत्री के संज्ञान में लाते हुए शासन-प्रशासन स्तर से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप पांडे तथा पवन कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने दीपक शर्मा द्वारा रखे गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कॉलेज-हॉस्टलों में बनेंगी नशामुक्ति समितियां और नशामुक्ति मित्र, जिम्मेदारी के साथ जागरूकता और कड़ी निगरानी ही नशा निवारण का मूल मंत्र – कलेक्टर प्रतिभा पाल
Sagar01 Oct

कॉलेज-हॉस्टलों में बनेंगी नशामुक्ति समितियां और नशामुक्ति मित्र, जिम्मेदारी के साथ जागरूकता और कड़ी निगरानी ही नशा निवारण का मूल मंत्र – कलेक्टर प्रतिभा पाल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा गुरुवार…

पूरी खबर पढ़ें →
*सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वाराणसी से वडनगर की सेवा यात्रा का झाबुआ जिले में माही सागर कसारबर्डी से होगा आगमन
Jhabua01 Oct

*सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वाराणसी से वडनगर की सेवा यात्रा का झाबुआ जिले में माही सागर कसारबर्डी से होगा आगमन

*सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वाराणसी से वडनगर की सेवा यात्रा का झाबुआ जिले में माही सागर कसारबर्डी से…

पूरी खबर पढ़ें →
पुरानी रंजिश ने लिया खूनी मोड़, सोनू कोल हत्याकांड में दो आरोपियों को उम्रकैद
Umaria01 Oct

पुरानी रंजिश ने लिया खूनी मोड़, सोनू कोल हत्याकांड में दो आरोपियों को उम्रकैद

नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट उमरिया। नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुए सोनू कोल हत्याकांड…

पूरी खबर पढ़ें →
डॉ. मोहन यादव सरकार की पहल: ‘रोजगार सदाबहार’ योजना से ग्रामीणों की आय होगी दोगुनी, 60% तक सब्सिडी का प्रावधान
Indore01 Oct

डॉ. मोहन यादव सरकार की पहल: ‘रोजगार सदाबहार’ योजना से ग्रामीणों की आय होगी दोगुनी, 60% तक सब्सिडी का प्रावधान

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS भोपाल | विशेष समाचार संवाददाता ​मध्य…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री के नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका – विधायक लारिया
Sagar01 Oct

प्रधानमंत्री के नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका – विधायक लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *भारत सरकार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
EMRS रहटगाँव के विद्यार्थियों का खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर
Harda01 Oct

EMRS रहटगाँव के विद्यार्थियों का खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर

EMRS रहटगाँव के विद्यार्थियों का खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यार्थियों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!