Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

विक्रम भाटी ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों को किया जागरूक*

01 Oct 2026, 06:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विक्रम भाटी ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों को किया जागरूक* - PALI, राजस्थान

*विक्रम भाटी ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों को किया जागरूक*

पाली 01 अक्टूम्बर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के अधिकारों एवं उनके संरक्षण के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पाली में आयोजित कार्यक्रम में श्री विक्रम सिंह भाटी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), पाली द्वारा वृद्धजनों को विधिक जानकारी दी गई।

सचिव भाटी ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं उनके लिए उपलब्ध विधिक सेवाओं, नालसा पोर्टल, नालसा हेल्पलाइन नंबर, वृद्धावस्था पेंशन, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही वृद्धजनों को संपत्ति, भरण-पोषण, घरेलू एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में बताया गया।

इसके अतिरिक्त राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी ‘नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना, 2016’ के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए वरिष्ठ नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा अपनी विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली में संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके पश्चात वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भोजन एवं पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। वृद्धाश्रम सेवा समिति, पाली में वरिष्ठ नागरिकों के रहने हेतु पृथक-पृथक कक्ष, बेड एवं फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध है, जहां मरीजों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की जाती है। इसके अतिरिक्त आयुर्वेदिक उपचार भी उपलब्ध हैं तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाई जाती है। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को संतुलित भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कुरुक्षेत्र में शिक्षक व कवि गिरिराज नागर को मिला राष्ट्रीय नवाचार सम्मान
Jhalawar01 Oct

कुरुक्षेत्र में शिक्षक व कवि गिरिराज नागर को मिला राष्ट्रीय नवाचार सम्मान

खानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में नित नए नवाचारों व रचनात्मक गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में…

पूरी खबर पढ़ें →
रियाँबड़ी नगरपालिका अध्यक्ष सुनील कुमार चौहान और विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने किया सीसी सड़क का उद्घाटन
Nagaur01 Oct

रियाँबड़ी नगरपालिका अध्यक्ष सुनील कुमार चौहान और विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने किया सीसी सड़क का उद्घाटन

मेडता विधायक लक्ष्मणराम कलरू पहुँचे रियाँबड़ी। शहरवासियो व भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने साफा माला पहनाकर किया स्वागत।रियाँबड़ी नगरपालिका के…

पूरी खबर पढ़ें →
रतलाम ग्रामीण शासकीय भूमि पर अवैध गांजे की खेती का रतलाम पुलिस ने किया भंडाफोड़
Ratlam01 Oct

रतलाम ग्रामीण शासकीय भूमि पर अवैध गांजे की खेती का रतलाम पुलिस ने किया भंडाफोड़

शासकीय भूमि पर अवैध गांजे की खेती का रतलाम पुलिस ने किया भंडाफोड़ सरवन थाना क्षेत्र में 2,948…

पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मनीष परसाई पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से शहर वासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि श्रद्वांजलि| ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड|mo9828139709
error: Content is protected !!