बिजनौर की नजीबाबाद तहसील में, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की,26 बीघा जमीन हड़पने का तानाबाना बुना गया। कमलनाथ की शिकायत पर,पुलिस ने जांच की तो मामला खुल गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके, जेल भेज दिया है, जबकि लेखपाल समेत दो अन्य आरोपियों की, तलाश की जा रही है। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में एक आरोपी को,उक्त जमीन का काश्तकार दर्शाया था।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया,कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तहरीर पर,थाना नजीबाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया कि उनके पिता स्व. महेंद्रनाथ की, नजीबाबाद के गांव अमीखानपुर में खेती की जमीन है। उनकी ओर से 18 मई 2026 को नजीबाबाद तहसीलदार कोर्ट में विरासत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया।
लेखपाल ने उक्त जमीन पर,अन्य वाद,भूमि विवादित लिखकर रिपोर्ट प्रेषित कर दी। मालूम हुआ कि तहसीलदार नजीबाबाद की कोर्ट में, उक्त जमीन को लेकर,वाद धर्मपाल बनाम ग्राम सभा चल रहा है। जिसमें धर्मपाल सिंह की ओर से, फर्जी वसीयत दाखिल की गई है, जोकि पंजीकृत भी नहीं है।
साथ ही उनके पिता महेंद्र नाथ का,मृत्यु प्रमाण भी दाखिल किया गया, जोकि 10 अप्रैल 2003 को, नजीबाबाद से ही जारी हुआ। जबकि उनके पिता की मौत सात सितंबर 2004 को, दिल्ली में हुई थी। आरोप लगाया कि धर्मपाल सिंह, निवासी महावतपुर, जसबिंदर सिंह ढिल्लो, विजय शंकर पांडेय, निवासी नजीबाबाद और हल्का लेखपाल, डेविड कुमार साजिश रचकर, धोखाधड़ी करते हुए फर्जी तरीके से, भूमि अपने नाम कराकर बेचना चाहते हैं।
पुलिस ने धर्मपाल सिंह, और विजय शंकर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी विजय शंकर ने,फर्जी वसीयत टाइप की थी। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी देहात गौतम राय, सीओ नजीबाबाद और नजीबाबाद कोतवाल अमित कुमार भी मौजूद रहे।
पुलिस ने अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री की अमीखानपुर मौजा में, 90 बीघा जमीन है। जोकि बटाई पर दे रखी थी। एक अरसे से जमीन को देखने के लिए, भी कोई नहीं आया। ऐसे में 26 बीघा जमीन को हड़पने का ताना-बाना बुना गया । बाकी जमीन के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है।