कांठ के सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ के सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल में महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश दिया और स्वच्छता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता विश्नोई और प्रबंधक जितेंद्र विश्नोई ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्रों ने पोस्टर मेकिंग और क्राफ्ट प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्य ममता विश्नोई ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उनके सादगीपूर्ण जीवन और उच्च विचारों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को उन्हें अपने जीवन में उतारना चाहिए।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत कक्षा छह से 12 तक के छात्रों और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। वहीं, किंडरगार्टन के बच्चों ने महात्मा गांधी की वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रबंधक जितेंद्र विश्नोई ने छात्रों और शिक्षकों को देश की प्रगति, अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ में डीएसएम इंटर कॉलेज के मैदान में बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ के तत्वावधान में गुरुवार…
पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर की नजीबाबाद तहसील में, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की,26 बीघा जमीन हड़पने का तानाबाना बुना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsलखनऊ/ उत्तर प्रदेश आज उत्तर प्रदेश पुलिस के STF एवं विभिन्न विंग से जुड़े सिविल पुलिस के 16…
पूरी खबर पढ़ें →
साइबर सुरक्षा जागरूकता माह – अक्टूबर 2026* अक्टूबर माह *Cybersecurity Awareness Month* है। साइबर अपराध के विरुद्ध यह…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा के खिलाड़ियों ने एसएनएसएम इंटर कॉलेज नहटौर बिजनौर में आयोजित…
पूरी खबर पढ़ें →
*डिबाई में 50 हजार रंगदारी, SC/ST में फंसाने की धमकी, DVR से सबूत मिटाने का आरोप - शिकायत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।