कांठ में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट का किया सांकेतिक बहिष्कार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट में कथित अनुचित व्यवहार को लेकर एक दिन का सांकेतिक बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि 24 सितंबर 2026 को न्यायालय में अधिवक्ताओं और उनके जूनियरों के साथ व्यवहार उचित नहीं था। इससे पहले भी न्यायालय में व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी रही है।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी चरन सिंह ढाका और महासचिव एडवोकेट शहजाद रफी खान की ओर से एसडीएम न्यायिक को दिए पत्र में कहा गया कि न्यायालय में अधिवक्ताओं और उनके जूनियरों के साथ किए गए कथित अनुचित व्यवहार से अधिवक्ताओं में रोष है। इसी के चलते गुरुवार को उपजिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट का एक दिन का सांकेतिक बहिष्कार किया गया है। अधिवक्ताओं ने पत्र के माध्यम से कहा कि यदि व्यवहार में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में बहिष्कार को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। इस दौरान तहसील के तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। इस मामले में पूछने पर उपजिलाधिकारी न्यायिक ने बताया कि व्यवहार को लेकर ऐसी कोई बात नहीं है। मिस अंडरस्टैंडिंग हो सकती है, वह अधिवक्ताओं से बात करेंगे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पूजा पंडालों में सीसीटीवी और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य, चोरी-गृहभेदन रोकने के लिए आठ जोन और तीन सुपर जोन…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल में महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में डीएसएम इंटर कॉलेज के मैदान में बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ के तत्वावधान में गुरुवार…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी रीठी वन विभाग के अनुसार कक्ष क्रमांक आरएफ-172 में पिछले करीब 15 दिनों से ग्रामीणों द्वारा लेंटाना…
पूरी खबर पढ़ें →
जेल मंत्री के निर्देशानुसार जेलों में बंदियों के पुनर्वास और सुधार की नई पहल, कौशल का दिया जा…
पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर की नजीबाबाद तहसील में, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की,26 बीघा जमीन हड़पने का तानाबाना बुना…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।