Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में समस्याओं को ले भाकियू टिकैत ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

01 Oct 2026, 11:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20261001 140658289 HDR3

कांठ में विभिन्न समस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह की मौजूदगी और तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में गन्ना, वन्यजीव, सड़क, अतिक्रमण और यातायात से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए।

कांठ में समस्याओं को ले भाकियू टिकैत ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - MORADABAD, उत्तर प्रदेश
कांठ में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते भाकियू टिकैत कार्यकर्ता।

किसानों ने गन्ना मिलों की ओर से पूर्व में प्लेटफार्म बढ़ाने के किए गए वादे को पूरा कराने की मांग की। साथ ही पुराने गन्ना भुगतान पर ब्याज दिलाने और पेराई सत्र 2026-27 शुरू होने से पहले गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग रखी। किसानों ने सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर 18 और 27 क्विंटल की दो वैकल्पिक तौल श्रेणियां लागू कराने की भी मांग की। क्षेत्र में बढ़ते तेंदुआ हमलों का मुद्दा भी किसानों ने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर पिंजरों की व्यवस्था कराने की मांग की, ताकि तेंदुओं की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा तहसील परिसर के सामने से गुजर रही वीर अब्दुल हमीद सड़क का पुनर्निर्माण कराने तथा एआर बैंक्वेट हॉल के आसपास अतिक्रमण हटाने की मांग की गई।

 

किसानों ने आरोप लगाया कि सहकारी गन्ना समिति में किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने समिति में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका समाधान कराने की मांग की। हीरापुर से महदूद कलमी जाने वाले मार्ग से भी अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई गई, जिससे किसानों को फसल लाने-ले जाने में परेशानी न हो। ज्ञापन में देहात क्षेत्र में बिना नामांतरण चल रहे वाहनों और निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई करने, बाइक से हुड़दंग करने वालों पर अंकुश लगाने तथा नाबालिगों के वाहन चलाने पर कार्रवाई की मांग भी शामिल रही। इस दौरान तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, जिला सचिव रामकला सिंह, नगर अध्यक्ष अरविंद विश्नोई उर्फ जॉनी, महेश कुमार समेत अन्य किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस सख्त, डीजे बजा तो रद्द होगा पूजा समिति का लाइसेंस
Dhanbad01 Oct

धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस सख्त, डीजे बजा तो रद्द होगा पूजा समिति का लाइसेंस

पूजा पंडालों में सीसीटीवी और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य, चोरी-गृहभेदन रोकने के लिए आठ जोन और तीन सुपर जोन…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती
Moradabad01 Oct

कांठ के सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती

कांठ के सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल में महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में बालिका वर्ग की दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Moradabad01 Oct

कांठ में बालिका वर्ग की दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

कांठ में डीएसएम इंटर कॉलेज के मैदान में बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज कांठ के तत्वावधान में गुरुवार…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर: एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ की 26 बीघा जमीन हड़पने की साजिश, लेखपाल समेत चार पर रिपोर्ट; दो गिरफ्तार #BijnorNews #bijnorbreaking #najibabadnews #UPNews #latestnews
Bijnor01 Oct

बिजनौर: एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ की 26 बीघा जमीन हड़पने की साजिश, लेखपाल समेत चार पर रिपोर्ट; दो गिरफ्तार #BijnorNews #bijnorbreaking #najibabadnews #UPNews #latestnews

बिजनौर की नजीबाबाद तहसील में, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की,26 बीघा जमीन हड़पने का तानाबाना बुना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!