Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

डोडियाना और पादूकलां के बीच गुरूवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

02 Oct 2026, 09:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
डोडियाना और पादूकलां के बीच गुरूवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत - NAGAUR, राजस्थान

डोडियाना और पादूकलां के बीच गुरूवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पादूकलां पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव को पादूकलां राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया, जहां शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अरविंद हरिजन (24) पुत्र बबलूलाल हरिजन निवासी भैरून्दा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि अरविंद अपनी बाइक पर जा रहा था, तभी डोडियाना और पादूकलां के बीच एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद पादूकलां पुलिस के जवान सुबह से ही अस्पताल और घटनास्थल पर मौजूद रहे तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने तक व्यवस्थाएं संभालीं। चिकित्सकों की टीम सुबह शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक अरविंद शादीशुदा था और उसके एक छोटा बच्चा भी है। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

अरविंद सात भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार उसके पिता बबलूलाल भी बुजुर्ग हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाते हैं।

अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

गांव भैरून्दा सहित आसपास के क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई हंसराज हरिजन ने पादूकलां थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना प्रभारी बालेंदु शर्मा की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Umaria02 Oct

थाना प्रभारी बालेंदु शर्मा की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

नौरोजाबाद थाना पुलिस ने अवैध रेत के विरुद्ध की कार्रवाई, प्रकरण पंजीबद्ध नौरोजाबाद उमरिया से राहुल शीतलानी की…

पूरी खबर पढ़ें →
वीगोरा-100 की अवैध ऑनलाइन बिक्री उजगार, कलेक्टर के निर्देश पर औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,अंकित मेडिकल स्टोर की भूमिका संदिग्ध, जांच के बाद दस्तावेज व साक्ष्य जब्त
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मोड़ी-गणेशपुरा रोड पर अवैध लकड़ी परिवहन करते पिकअप जब्त
Agar-Malwa02 Oct

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश मोड़ी-गणेशपुरा रोड पर अवैध लकड़ी परिवहन करते पिकअप जब्त

*आगर मालवा*। सुसनेर वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोड़ी-गणेशपुरा रोड पर एक…

पूरी खबर पढ़ें →
बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन: रुचि ग्लोबल घोटाले में चार्जशीट दाखिल, 21 आरोपियों को कोर्ट का समन
Indore02 Oct

बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन: रुचि ग्लोबल घोटाले में चार्जशीट दाखिल, 21 आरोपियों को कोर्ट का समन

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर (विशेष संवाददाता)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!