शाहपुरा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलतपुरा में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई।
छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने कक्षा-कक्षों सहित पूरे विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण टेलर के निर्देशन में पानी की टंकियों की सफाई करवाई गई, वहीं वरिष्ठ व्याख्याता अनिल घूसर के नेतृत्व में पेड़-पौधों एवं गमलों की सफाई की गई।
स्वच्छता अभियान में कक्षा 3 के विद्यार्थियों ने टीम लीडर भगवती टेलर के नेतृत्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 ने टीम लीडर इंदिरा धूपिया के नेतृत्व में साफ-सफाई एवं सजावट में द्वितीय स्थान हासिल किया।
कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 7 की निशा बैरवा एवं कृष्णा कुमावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 8 की आरुषि कुमावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने टीम लीडर चंद्रकांत शर्मा के नेतृत्व में आकर्षक पोस्टर तैयार किए। इस अवसर पर किरण, खुशी जाट, रानू जाट, प्रियंका रेगर, विष्णु गुर्जर, खुशी बैरवा, अंजलि, आरुषि एवं नेहा ने भाषण, कविता एवं विचार प्रस्तुत कर गांधीजी और शास्त्री जी के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला।
व्याख्याता दीपू सुथार ने दोनों महापुरुषों के जीवन और महानता के बारे में बताया। मनीषा कंवर, ज्योति जैन एवं अर्चना दाधीच ने ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए, पीर पराई जाने रे’ प्रार्थना प्रस्तुत की