महात्मा गांधी जयंती शहर में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, महापौर ने स्वच्छता की शपथ दिलाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महात्मा गांधी जयंती शहर में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, महापौर ने स्वच्छता की शपथ दिलाई
पाली 02 अक्टूबर। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पाली में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांधी मूर्ति चौराहा स्थित गांधी जी की प्रतिमा एवं कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर नमिता बुबकिया ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
महापौर ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इसके पश्चात नगर निगम परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उप जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिलिंग नरेश बुनकर मुख्यकार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी महापौर नमिता बुबकिया उपमहापौर मेहबूब टी व जनप्रतिनिधियों सहित नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जोधपुर.श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की आराध्य महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव आज मनाया जाएगा। समाज के अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा और मंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की…
पूरी खबर पढ़ें →
अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा मामा ने 19 वर्षीय भांजी से मंदिर में शादी…
पूरी खबर पढ़ें →
समथर, झांसी। जनपद झांसी के थाना समथर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
पिण्डारूच में खादी पुनरुत्थान दिवस का आयोजन, महिलाओं की भागीदारी पर दिया जोर दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर जिला न्यायालय सूरजपुर में गांधी जी के विचार केवल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।